ऑड-ईवन फार्मूले पर बाजार खुलने का सोमवार को पहला दिन है। रोजाना बारी-बारी अलग-अलग प्रोडक्ट की दुकानें खुला करेंगी। डीसी के आदेशानुसार सोमवार को आवश्यक सेवाओं के अलावा 18 प्रोडक्ट की दुकानें खोलने की मंजूरी है। शहर में 40 हजार के करीब दुकानें हैं और 50 के करीब बड़े बाजार हैं। प्रशासन ने बाजारों की बजाय प्रोडक्ट की वैरायटी के अनुसार दुकानें खोलने का शेड्यूल तय किया है।
आज जो दुकानें खुलेंगी
मोबाइल फोन, हार्डवेयर, सेनेटरी, लोहा, स्टील, साइकिल की बिक्री व रिपेयर, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्राॅनिक्स, बर्तन, आटो मोबाइल, रेडीमेड कपड़े, कपड़े, हैंडलूम, साड़ी, बूट-चप्पल, प्रिटिंग प्रेस, फ्लेक्स।
शाॅपिंग माॅल : हफ्ते में 5 दिन : शाम 6.30 तक।
दवा, रेस्तरां, रोजाना इस्तेमाल की चीजें, चश्मे : शाम 6.30 बजे तक।
स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, स्टेडियम, पब्लिक कांप्लेक्स : रोज शाम 6.30 बजे तक।
होटल/पेट्रोल पंप: 24 घंटे।
शराब ठेके: शाम 6.30 तक
पंक्चर, रिपेयरिंग: रोज शाम 6.30 बजे तक।
फल, सब्जी, दूध-डेयरी : शाम 6.30 तक। इसके बाद पुलिस एक्शन लेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Qk41jC
0 Comments