Featured Posts

झूठ बोल रहे हैं कैप्टन, खुद मुझे जॉइन करवाई थी कांग्रेस : बिट्‌टू

चंडीगढ़.हरजिंदर सिंह बिट्टू काे लेकर कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल के बीच चल रही खींचतान के बीच बिट्‌टू दोनों दलों द्वारा लगाए जा रहे आरोप-प्रत्यारोप पर खुलकर सामने आ गया है। उसने कहा कि अकाली दल और कांग्रेस दोनों पार्टियों के नेता अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने के चक्कर में मुझे मोहरा बनाकर झूठी बयानबाजी कर रहे हैं।

विस चुनाव में दौरान हजारों लोगों के सामने खुद कैप्टन साहब ने मुझे कांग्रेस जॉइन कराया था। जबकि उससे पहले मैं अकाली दल का सदस्य रहा हूं और सरपंच का चुनाव जीता चूका हूं। लोगों ने मुझे सरपंच चुना था। मुझे सभी मुकदमों में अदालतों ने बाइज्जत बरी कर दिया है। क्या कांग्रेस और अकाली दल अदालतों से भी ऊपर हैं जो मुझे गैंगस्टर कह रहे हैं।

मेरी छवि खराब की गई है। इसलिए जल्द दोनों दलों के खिलाफ मानहानि का केस ठोकूंगा। उसने कहा कि जहां तक मुकदमों की बात है तो मुझे सरकार द्वारा गुरप्रीत सेखों के आरोपों को पनाह देने के मामले में फंसाया गया था। जबकि मैंने ऐसा कुछ नहीं किया था। मेरा किसी गैंगस्टर के साथ कोई संबंध नहीं है। इसलिए मुझे अदालत ने बरी कर दिया। अगर मेरा किसी के साथ कोई संबंध है तो दोनों दल इसे साबित करें।

कांग्रेस पार्टी में ऐसे लोगों की कोई जगह नहीं : जाखड़
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि अगर किसी का किसी गैंगस्टर से संबंध रहा है, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। पार्टी में बिट्‌टू जैसे लोगों के लिए कोई जगह नहीं है। जाखड़ ने कहा कि चुनावों के दौरान हजारों लोगों ने कांग्रेस पार्टी को ज्वांइन किया था, उसमें बिट्टू भी था। पुलिस बिट्टू के मामलों की जांच कर रही है अगर वह आरोपी हाेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई हाेगी।

कांग्रेस में शामिल किया था, वांटेड का पता चलते ही हटा दिया : जटाना

इधर 2017 विधानसभा चुनाव में तलवंडी साबो से कांग्रेस उम्मीदवार खुशबाज सिंह जटाना बिट्टू को कांग्रेस में लेकर आए थे। जटाना ने कहा कि बिट्‌टू अकाली सरपंच रहा है। पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल, पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल और केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल से यह समय-समय पर विभिन्न ग्रांट्स लेता रहा है। वहीं, यूथ अकाली का सीनियर वाइस प्रेजीडेंट भी रहा है। 2017 चुनाव के दौरान अकाली दल के 32 सरपंच, सिटिंग जिला परिषद मेंबर और सिटिंग एमसी हमारे में पास आए। उस वक्त बिट्‌टू इनका नेतृत्व कर रहा था तब हमने इनको कांग्रेस में शामिल किया, लेकिन जब हमें पता लगा कि बिट्‌टू वांटेड है ताे इससे दूरी बना ली। वह फिर से शिअद में चला गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कैप्टन के साथ बिट्‌टू की ये तस्वीर शिअद ने की थी जारी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2PCXFL8

Post a Comment

0 Comments