डिप्टी कमिश्नर ने एनआरआईज के पासपोर्ट बांटने के लिए निगम के ज्वाइंट कमिश्नर हरचरन सिंह को बताैर नोडल अफसर तैनात किया है। काेराेना काल में पासपोर्ट डीसी ऑफिस में जमा हुए थे। एनआरआईज काे 24 अगस्त से उनके पासपोर्ट नगर निगम जालंधर, कंपनी बाग दफ्तर से दिए जाएंगे। इससे संबंधित किसी भी जानकारी के लिए 0181-5051124, 98887-78404, या 9464714142 पर संपर्क किया जा सकता है।
पहले डिप्टी डायरेक्टर दरबारा सिंह के पास थी जिम्मेदारी
डिप्टी डायरेक्टर स्थानीय सरकार दरबारा सिंह ने बताया कि पहले उनके पास पासपोर्ट जारी करने की जिम्मेदारी थी पर अब डीसी घनश्याम थोरी ने निगम के जॉइंट डायरेक्टर को नोडल अफसर बनाया है। जालंधर से संबंधित बाहरी इलाकों से आए यात्री या विदेश से लौटे एनआरआई सोमवार से अपने पासपोर्ट निगम दफ्तर से हासिल कर सकते हैं। एनआरआईज को पासपोर्ट के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gozNWU
0 Comments