Featured Posts

जंगलात विभाग ने एक माह में बांटे 1 लाख पौधे सीआरपीएफ ने 47,500 और बीएसएफ ने 10 हजार पौधे किए अडॉप्ट

शहर और आसपास के इलाकों में हरियाली बढ़ने वाली है। जंगलात विभाग ने 20 जुलाई से 20 अगस्त तक अलग-अलग संस्थाओं और सरकारी संस्थानों को एक लाख पौधे वितरित किए। उद्देश्य यही है कि पर्यावरण को साफ-सुथरा रखा जाए। पौधे लगाने से हरियाली बढ़ेगी और पर्यावरण का बचाव होगा। वहीं, आई हरियाली एप के जरिए भी लोगों को फ्री पौधे दिए जा रहे हैं। एक महीने के अंदर सबसे अधिक पौधे सीआरपीएफ और बीएसएफ को दिए गए हैं। इनकी संभाल वे खुद करते हैं।

हरियाली बढ़ाने के लिए कर रहे जागरूक, पौधे खराब न हों, रखा जा रहा ध्यान
रेंज अफसर हरगुरनेक सिंह ने बताया कि एक महीने के अंदर एक लाख पौधे शहर में वितरित किए गए हैं। उम्मीद है कि आने वाले साल में हरियाली ही हरियाली दिखाई देगी। सीआरपीएफ ने 47500, बीएसएफ ने 10 हजार, फील्ड इम्यूशन सुरानुस्सी को 6 हजार, पीएपी कैंपस के अंदर 3000, समाजसेवी संस्थाओं को 10 हजार, आई हरियाली एप के जरिए 18 हजार पौधे लोगों में वितरित किए जा चुके हैं। साथ ही श्री गुरु नानक देव जी के 550वें साला प्रकाश उत्सव पर हर गांव में 550 पौधे वितरित किए गए थे। इसमें कई पौधे खराब हो गए थे। इसलिए दोबारा 4 हजार के करीब पौधे वितरित किए गए हैं।

5 हजार पौधे कार्पोरेशन के लिए रखे, 2 हजार पौधे अब तक सौंपे

हरगुरनेक सिंह ने बताया कि पार्कों और सड़कों के किनारे लगाने के लिए निगम को 5 हजार पौधे देने हैं। 2 हजार पौधे कर्मचारियों को दिए जा चुके हैं। कई लोग नर्सरी में आकर पौधे लेकर जा रहे हैं। सीआरपीएफ, बीएसएफ, पीएपी और सुरानुस्सी कैंपस में जितने भी पौधे गए हैं, उन्हें तो जवान संभालकर बढ़ाकर लेंगे। मगर जो लोग आई हरियाली एप के जरिए पौधे लेकर जाते हैं, उन्हें खास हिदायत दी जाती है कि वे पौधों को पेड़ बनाएं। समय-समय पर इनकी देखभाल करें ताकि वातावरण बचाया जा सके।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The forest department distributed 1 lakh saplings in a month, CRPF 47,500 and BSF 10 thousand saplings.


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3j4oe9l

Post a Comment

0 Comments