माैसम में बदलाव के कारण साेमवार काे बादल छाए रहने और बूंदाबांदी के आसार हैं। माैसम विभाग के अनुसार 25 से 27 अगस्त तक आंधी के साथ तेज बारिश हो सकती है। इन दिनों हो रही बारिश धान बीजने वाले किसानों के लिए खास तौर पर लाभकारी है। सब्जियों की बिजाई के लिए भी हल्की बारिश लाभप्रद है।
रविवार को अधिकतम पारा 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात का टेंपरेचर 26.5 रहा। आगामी 4-5 दिन तक कई जगहाें पर बूंदाबांदी संभव है। दो दिन लाॅकडाउन लागू होने के चलते वाहनाें की आवाजाही रुकने के कारण हवा भी साफ है। रविवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स 51 रहा जबकि किसी शहर में 50 के मानक पर एयर क्वालिटी इंडेक्स को आदर्श माना जाता है।
रविवार शाम ठंडी हवा चलने से उमस से राहत रही। जिक्रयोग है कि बारिश न होने के कारण लोगों को उमसभरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा था। अब मौसम के जानकारों का कहना है कि 29 अगस्त तक जिले में बादल छाए रहने और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32gvBDW
0 Comments