फिरोजपुर.पिता के इलाज के लिए फेसबुक पर मदद मांग कर जुटाए गए छह लाख रुपए में से चारघर के रिश्तेदारों ने ही चुरा लिए। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई है।
जांच अधिकारी सुखबीर सिंह ने बताया कि महल सिंह की शिकायत पर परमजीत कौर, गुरप्रीत सिंह निवासी ढंडी कदीम ढाणी नत्था सिंह, गुरदीप सिंह, प्रमात्मा सिंह व मलकीत सिंह निवासी फूले वाला पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
गांव अकबर वाला निवासी महल सिंह ने बताया कि उसकागुर्दा खराब हो गया है। उपचार कराने के लिए रुपए नहीं थे। मेरी बेटी ने फेसबुक पर पोस्ट डालकर लोगों सेइलाज कराने के लिए आर्थिक मदद करने की गुहार लगाई थी। इस तरह इलाज के लिए छह लाख एकत्रित हो गए। इलाज में अबतकदो लाख खर्ज हो गए थे।बचे हुए 4.18 लाख अलमारी में रखे थे। हालचाल जानने आएरिश्तेदारों कोअलमारी में रखी नकदी के बारे में पता चला तो सभी पैसे चुराकर रफूचक्कर हो गए।
2011 में पत्नी ने 1 गुर्दा देकर बचाई थी जान
महल सिंह ने बताया कि 10 साल पहले दोनों गुर्दे खराब हो गए थे। तब पत्नी बलजीत कौर ने 2011 में अपना एक गुर्दा देकर जान बचाई थी। पत्नी बलजीत कौर की जनवरी 2018 में मौत हो गई। इसके बाद दूसरी शादी कर ली। महल सिंह ने कहा एक बार फिर से गुर्दे में समस्या हो गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2sdSI3C
0 Comments