पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने सोमवार को भारत सरकार और राज्यों के बीच किसी भी विवाद को सुलझाने के लिए तंत्र स्थापित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। यह मांग जीएसटी परिषद की सिफारिशों से लागू करने के लिए कहा। मनप्रीत बादल ने बताया कि पहले एक विचार व्यक्त किया गया था कि ऐसा कोई प्रावधान नहीं है और इसे जीएसटी विधेयक पर गठित संसदीय स्थायी समिति ने खारिज कर दिया।
जीएसटी परिषद की 42वीं बैठक में जीएसटी मुआवजे पर हस्तक्षेप करते हुए मनप्रीत बादल ने कहा कि मौजूदा स्थिति खंड द्वारा पूरी तरह से कवर की गई है। हालांकि मुद्दे को इस तंत्र के बाहर हल किया जा सकता था। सरकार इस प्रकार कुछ खतरनाक मिसालें स्थापित करने के करीब हैं: संविधान को अलविदा। मुआवजा कानून को अलविदा। अटॉर्नी जनरल (एजी) की राय को अलविदा।
हमें कानून के अनुसार मुआवजा दे दीजिए
बादल ने कहा कि पंजाब ने पिछले सत्र में भी कई महत्वपूर्ण सवाल उठाए थे और उनके जवाब का इंतजार कर रहे हैं। देश और नागरिकों के लिए अच्छा और बुरा समय आता रहता है और बीत जाता है। जहां तक पंजाब का सवाल है, हमें कानून के अनुसार मुआवजा दे दीजिए। अगर व्यवहारिक बदलाव जरूरी है तो कानून में संशोधन कीजिए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2SNNuWd
0 Comments