Featured Posts

पीएयू ने बनाया ऐसा फैब्रिक जो डेंगू, मलेरिया के मच्छरों को नहीं आने देगा पास, इसके बने कपड़ों को 15 बार धो सकत हैं

(रागिनी कौशल) पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी के कम्युनिटी साइंस कॉलेज के अपैरल व टैक्सटाइल डिपार्टमेंट द्वारा पहला ईको-फ्रेंडली कॉटन फैब्रिक तैयार किया गया है। जो डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया फैलाने वाले मच्छरों को पास भी नहीं आने देगा और इन बीमारियों से भी दूर रखेगा। पीएयू के कम्युनिटी साइंस कॉलेज की डीन डॉ. संदीप बैंस और अपैरल व टेक्सटाइल डिपार्टमेंट की साइंटिस्ट डॉ. सुमीत ग्रेवाल द्वारा ये कपड़ा तैयार किया गया।

तीन साल तक चली रिसर्च के बाद इस फैब्रिक को तैयार कर कॉमर्शियलाइजेशन के लिए देने की शुरुआत हो चुकी है। हालांकि कई प्राइवेट कंपनियों द्वारा भी मच्छर दूर भगाने वाले गार्मेंट्स बनाए जाते हैं। लेकिन पीएयू के माहिरों द्वारा तैयार ये फैब्रिक पहला फैब्रिक है जो ईको-फ्रेंडली है। जिससे कि न ही पहनने वाले व्यक्ति को और न ही पर्यावरण को भी किसी तरह का नुकसान पहुंचता है। इस फैब्रिक को 15 बार धो कर वापस इस्तेमाल किया जा सकता है। यानि तब तक कपड़े में मच्छरों को दूर भगाने का प्रभाव रहता है।

हॉस्टल के स्टूडेंट्स के लिए तकिया के कवर फैब्रिक सेे तैयार किए

डीन डॉ. संदीप बैंस ने बताया कि इस फैब्रिक को खासतौर पर एडीज, अनाफलीज और क्यूलेक्स मच्छरों के लिए तैयार किया गया है। जो डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया फैलाते हैं। लगातार बढऩे वाले केसेज को देखते हुए ये रिसर्च की गई। इस फैब्रिक में यूकेलिप्टस प्लांट के ऐसेंशियल ऑयल को इस्तेमाल किया गया है। तीन सालों के दौरान हमने ये भी ध्यान रखना कि फैब्रिक में कितनी मात्रा ऑयल की डाली जाए जिससे कि वो घातक न हो जाए।

हमने सबसे पहले तकिये का कवर तैयार किया। जो हमने हॉस्टल के स्टूडेंट्स को इस्तेमाल के लिए दिए। उसके बाद हमने टॉप और रिस्ट बैंड बनाए जो स्पोर्ट्स पर्सन को दिए। सिक्योरिटी गार्ड्स को भी शर्ट्स बना कर दीं और उनका प्रभाव देखा। फैब्रिक के ग्लब्स तैयार कर एक पिंजरे में मच्छरों के बीच रखा गया। जिसमें हमने पाया कि जिस ग्लब को ट्रीट नहीं किया गया मच्छर उस पर बैठ रहे हैं। ट्रीट किए गए ग्लब पर नहीं।

सिट्रोनेला और रोजमैरी भी किया ट्राई

डॉ. बैंस और डॉ. सुमीत ग्रेवाल ने बताया कि सिट्रोनेला और रोजमैरी एक्सट्रैक्ट पर भी रिसर्च की गई थी। लेकिन इन तीनों में सबसे ज्यादा प्रभावशाली यूकेलिप्टस के ऐसेंशियल अॉयल से बना फैब्रिक रहा। इसलिए हम ज्यादा इसे ही प्रसारित कर रहे हैं। हमने टेक्नोलॉजी के लिए एमओयू साइन कर दिया है। हरियाणा आधारित कंपनी के साथ एमओयू किया है। जो मार्केट में इस टेक्नोलॉजी से फैब्रिक तैयार कर सामान मार्केट में लाएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
डॉ. संदीप बैंस


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Ioa3Po

Post a Comment

0 Comments