पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (पीएयू) द्वारा अंडरग्रेजुएट, इंटीग्रेटेड और ऑनर्स कोर्सेज के नए सेशन के लिए काउंसलिंग की शुरुआत आज से कर दी जाएगी। विभिन्न कोर्सेस के लिए काउंसलिंग की शुरुआत 13 अक्टूबर से होगी। जोकि 16 अक्टूबर तक आयोजित होगी। काउंसलिंग पाल ऑडिटोरियम में की जाएगी। स्टूडेंट्स को अपने साथ सभी ऑरिजनल डॉक्यूमेंट्स, फोटोकॉपी और प्रोस्पेक्ट्स में बताई गई कोर्स फीस लानी होगी।
वहीं, काउंसलिंग में आने वाले स्टूडेंट्स और उनके गार्डियन को फेस मास्क, ग्लब्स, हैंड सेनेटाइजर, पीने के पानी की बोतल और खुद का पैन लाना होगा। इसके बिना स्टूडेंट्स को एंट्री नहीं दी जाएगी। 13 अक्टूबर को बीएससी ऑनर्स एग्रीकल्चर की काउंसलिंग होगी। बीटेक बायोटेक्नोलॉजी के स्टूडेंट्स को 14 अक्टूबर को सुबह 10 बजे और फूड टेक्नोलॉजी के लिए14 अक्टूबर को 12:30 बजे रिपोर्ट करना होगा।
बीएससी हॉर्टिकल्चर के लिए 15 अक्टूबर को सुबह 10 बजे और 5 साल के इंटीग्रेटेड एमएससी (ऑनर्स) प्रोग्राम के लिए 15 अक्टूबर को 12:30 बजे आना होगा। बीएससी ऑनर्स कम्युनिटी साइंस के लिए 16 अक्टूबर को सुबह 10 बजे और बीएससी ऑनर्स न्यूट्रीशियन व डाइटिक्स के लिए 16 अक्टूबर को 12:30 बजे रिपोर्ट करना होगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33UvHDf
0 Comments