थानों में सुनवाई व शिकायत पर एफआईआर न होने पर अब आप अपनी शिकायत डायरेक्ट पुलिस कमिश्नर को cp.ldh.police@punjab.gov.in पर मेल कर सकते हैं। इसके बाद शिकायत पर कार्रवाई तो होगी ही साथ ही साथ जिम्मेदारी मुलाजिम व अधिकारी के खिलाफ विभागीय इन्क्वायरी बैठाई जाएगी। आकंड़ों की बात करें तो पुलिस के 28 थानों में एक दिन में 500 के करीब शिकायतें रोज आती हैं। जिसमें से 10 फीसदी मामलों में ही पर्चा दर्ज हो पाता है, जबकि बाकियों को रोज थानों के चक्कर लगवाए जाते हैं।
इसी को देखते हुए पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल मे अपनी मेल पर लोगों को शिकायत करने की बात कही है। अगर मामला पेचीदा नहीं है तो उसमें तुरंत एफआईआर हो जाएगी, नहीं तो उसे किसी सीनियर अधिकारी को जांच के लिए दिया जाएगा। जोकि उक्त मामले में एफआईआर न करने वाले मुलाजिम की भूमिका की भी जांच करेंगे। अगर वो निजी स्वार्थ की वजह से एफआईआर नहीं करता तो उस पर भी विभागीय एक्शन होगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36YakTf
0 Comments