Featured Posts

कोरोना पेशेंट की मौत, शिनाख्त करके दामाद घर लाया शव, संस्कार के वक्त दूसरे का बता किया हंगामा

गांव भोखड़ा में सोमवार को कोरोना मृतक के संस्कार के समय बेहद अजब हंगामा हुआ। बठिंडा की नामी समाजसेवी संस्था सहारा जनसेवा के दो वर्करों व एक अस्पताल सेहतकर्मी सहित तीन लोग पटियाला के राजिंदरा मेडिकल काॅलेज से 48 वर्षीय मृतक सकिंदर सिंह की लाश लेने गए।

वहां शव की पहचान मृतक के दामाद व भांजे ने की। शाम को करीब 5.30 बजे गांव के श्मशान घाट पर दाह संस्कार के समय मृतक के किसी रिश्तेदार व कुछ युवकों ने शव किसी और का होने को लेकर हंगामा मचा दिया। जैसे तैसे परिवार ने संस्कार किया।

गांव के सरपंच ने सहारा जनसेवा टीम को बचाया

संस्कर के बाद श्मशान घाट के दरवाजे बंदकर संस्था की पीपीई किट पहनी टीम पर हमला बोल दिया गया। गांव के सरपंच और वरिष्ठ लोगों ने उन्हें बचाया। इसके बाद उन लोगों ने श्मशान घाट के बाहर संस्था की जिप्सी में भी तोड़फोड़ की और फरार हो गए।

एसएचओ नहीयांवाला बूटा सिंह ने जहां मारपीट करने वाले युवकों की शिनाख्त की बात कही है। सरपंच फलेल सिंह ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। सहारा जनसेवा के हेड विजय गाेयल ने कहा कि शव लाने या ले जाने का काम निशुल्क करते हैं। यह घटना दुखदायी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
लोगों को समझाते सरपंच।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2H0gTJY

Post a Comment

0 Comments