
17 दिनों बाद जिले में 450 से ज्यादा पॉजिटिव केस रिपोर्ट किए गए हैं। 26 अगस्त को जिले में कुल 486 पॉजिटिव केस रिपोर्ट किए गए थे। इसमें से 472 लुधियाना से संबंधित रहे थे। सितंबर में पहली बार इतने केस रिपोर्ट किए गए हैं। शनिवार को 17 दिनों बाद जिले में 470 कुल केस सामने आए हैं। इसमें 435 केस लुधियाना और 35 केस बाहरी जिलों व राज्यों से संबंधित हैं।
वहीं, 16 मौतें हुई हैं। इसमें से 13 मौतें लुधियाना से संबंधित हैं। शनिवार को 199 मरीज ठीक होकर अपने घर लौटे। जिले में अब कुल पॉजिटिव मरीजों की गिनती 13445 हो चुकी है। वहीं, 2039 एक्टिव केस हैं। एक्टिव केस में 997 मरीज होम आइसोलेट हैं। 158 सरकारी और 462 प्राइवेट हॉस्पिटल्स में एडमिट हैं। और 10832 अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। अन्य जिलों व राज्यों से संबंधित 1456 मरीजों की रिपोर्ट अब तक पॉजिटिव आ चुकी है। 219 एक्टिव केस हैं और 151 मरीजों की मौत हो चुकी है।
शनिवार को लिए गए 5037 सैंपल्स, 1966 की रिपोर्ट पेंडिंग
शनिवार को 5037 सैंपल्स लिए गए। इसमें रैपिड एंटी जैन पर 3312 सैंपल्स, आरटी-पीसीआर पर 1700 और ट्रूनेट पर 25 सैंपल्स लिए गए। जिले में अब तक 134780 सैंपल्स लिए जा चुके हैं। जिसमें से 132814 की रिपोर्ट हासिल हो चुकी है और 117913 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। 1966 सैंपल्स की रिपोर्ट पेंडिंग है। शनिवार को 108 रैपिड रिस्पॉन्स टीमों ने 376 मरीजों की स्क्रीनिंग की। जिसमें से 286 को होम क्वारेंटाइन किया गया। विदेशों से 65 एनआरआई विभिन्न क्वारेंटाइन सेंटर्स में फिलहाल क्वारेंटाइन पीरियड पूरा कर रहे हैं।
4 पुलिस कर्मी संक्रमित : शनिवार को पॉजिटिव आए केस में 9 हेल्थ केयर वर्कर इसमें सिविल हॉस्पिटल की स्टाफ नर्स भी शामिल है। इसके अलावा 4 पुलिस मुलाजिम, 1 सरकारी मुलाजिम व 1 गर्भवती महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इसके अलावा पॉजिटिव मरीजों के संपर्क के 56 मरीजों, ओपीडी के 113, फ्लू कॉर्नर से 136 मरीजों, एसआरआई के 10 मरीजों की रिपोर्ट पॉजीटिव पाई गई। अन्य केसों को सेहत विभाग द्वारा ट्रेस किया जा रहा है।
मरने वालों में 13 लुधियाना के : शनिवार को हुई जिले की 13 मौतों में 7 महिलाएं और 6 पुरुष रहे। इसमें से 7 डायबीटिज, 6 हाइपरटेंशन, 3 क्रॉनिक किडनी डीजीज के मरीज थे। मृतकों में सलेम टाबरी से पुरुष(50), अग्र नगर से पुरुष(68), सराभा नगर से युवक(29), थरीके से महिला(92), बस्ती जोधेवाल से पुरुष(35), न्यू विष्णु पुरी से महिला(59), बाजड़ा से महिला(60), बस्ती जोधेवाल से महिलाएं(55 व 63), अनमोल एनक्लेव से महिला(55), बीआरएस नगर से महिला(85), ढैपई गांव से पुरुष(53), कंगनवाल से पुरुष(62) की मौत हुई।
खन्ना थाने में पीड़ितों को नग्न कर वीडियो बनाने वाला पूर्व एसएचओ भी पॉजिटिव : खन्ना के देहड़ू गांव के पूर्व सरपंच के पति जगपाल सिंह जोगी, उनके बेटे और एक अन्य व्यक्ति को थाने में नग्न कर वीडियो बना वायरल करने और मारपीट करने के मामले में गिरफ्तार खन्ना थाना के पूर्व एसएचओ बलजिंदर सिंह की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है। जिससे दो दिन की रिमांड के दौरान पूछताछ करने वाले, सिटी 1, सदर पुलिस थानों की पुलिस टीम में हड़कंप मच गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ivh7a0
0 Comments