Featured Posts

रेत, ट्रांसपोर्ट, नशा और बरगाड़ी कांड के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई में कांग्रेस विफल, अगले चुनाव में भुगतना होगा खामियाजा

पंजाब यूथ कांग्रेस के प्रधान बरिंदर ढिल्लों ने कहा कि बीते चुनाव में किए गए वायदों पर अब तक कांग्रेस की सरकार खरा नहीं उतर पाई है। रेता, ट्रांसपोर्ट, नशा और बरगाड़ी कांड जैसे मामले में साढ़े तीन साल बाद भी ठोस एक्शन करने में सरकार नाकामयाब रही है। उम्मीद है कि सरकार बचे हुए डेढ़ सालों में इस पर सख्त कदम उठाएगी और दोषियों को सजा दिलाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ तो आने वाले साल 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का इसका खामियाजा भुगतना होगा।

बरिंदर ढिल्लों ने कहा- उम्मीद है बचे हुए डेढ़ साल में कार्रवाई होगी, सभी वायदे पूरे होंगे
पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के जन्मदिन के मौके पर वीरवार को जालंधर यूथ कांग्रेस के कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे प्रदेश यूथ कांग्रेस प्रधान ने मीडिया से रूबरू होते हुए उक्त बातें कही। इस दौरान जालंधर शहरी यूथ कांग्रेस प्रधान अंगद दत्ता, देहाती प्रधान हनी जोशी भी मौजूद रहे।

पंजाब यूथ कांग्रेस प्रधान ने कहा कि सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह किसानों के कर्ज माफी, नशे के सप्लाई की चेन तोड़ने, नशे के दलदल में फंसे यूथ को मुख्यधारा में लाने, 12वीं के बच्चों को स्मार्ट फोन देने, पंजाब को आर्थिक मंदी से बाहर लाने, युवाओं को रोजगार देने से कई बड़े वायदों को पूरा कर रहे हैं, लेकिन अब भी कुछ ऐसे सवाल हैं, जिस पर सरकार को कड़ा एक्शन लेना होगा। बरिंदर ढिल्लों ने पार्टी सांसद प्रताप सिंह बाजवा और शमशेर सिंह दूलो के मसले पर कहा कि वो सीनियर हैं, लेकिन उन्हें ऐसे मसले पार्टी फोरम के समक्ष रखने चाहिए थे।

उनका कदम पार्टी को कमजोर और विरोधियों को कांग्रेस के खिलाफ मुद्दा दे रहा है। इसके अलावा यूथ प्रधान ने पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल की एसवाईएल मसले पर चुप्पी पर सवाल उठाया। साथ ही कहा कि डेरा सच्चा सौदा मुखी संत राम रहीम को विधानसभा चुनाव से ठीक पहले क्लीन चिट देने के मामले में उठ रहे सवालों पर अब तक चुप क्यों हैं। यूथ कांग्रेस इस मसले को लेकर आम लोगों की कचहरी में जाएगी, क्योंकि अगर तब अकाली दल-भाजपा की सरकार ने सख्ती से कार्रवाई की होती तो पंजाब में बेअदबी कांड नहीं होता।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रेस वार्ता करते पंजाब यूथ कांग्रेस के प्रधान बरिंदर ढिल्लों। साथ हैं जालंधर शहरी यूथ प्रधान अंगद दत्ता और अन्य।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hc8i4e

Post a Comment

0 Comments