Featured Posts

सफाई में जालंधर पंजाब में चौथे नंबर पर, पहली बार देश में 119वां स्थान, हमारा कैंट देश में सबसे साफ

सिटी में सफाई, डंप, रेगुलर लिफ्टिंग की समस्या को लेकर लंबे समय से एमएलए और पार्षद से लेकर आम लोग भी निगम प्रशासन और मेयर पर सवाल खड़े करते आ रहे हैं। बावजूद इसके सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट में निगम ने कुछ ऐसे प्रयास किए हैं, जिससे साल 2019-20 के स्वच्छता सर्वे में निगम को पंजाब में भले ही चौथा लेकिन पहली बार 119वां रैंक मिला है। इसके अलावा जालंधर कैंट को देश में पहला स्थान मिला है।

जालंधर कैंट ने दिल्ली कैंट को पछाड़ दिया है। कोविड-19 के कारण 5 माह की देरी से वीरवार को केंद्रीय शहरी मंत्रालय की ओर से घोषित सर्वे रिजल्ट में निगम ने बीते साल के मुकाबले 47 पायदान का सुधार किया है। बीते साल जालंधर का 166वां रैंक था। 1 से 10 लाख की आबादी वाली कैटेगरी में देश के 428 शहरों में जालंधर को यह स्थान मिला है। हालांकि बठिंडा, पटियाला और फिरोजपुर जालंधर निगम से इस बार आगे रहा है।
निगम के हेल्थ ब्रांच के इंचार्ज डाॅ. श्रीकृष्ण शर्मा का कहना है कि जालंधर को सर्वे के 4 कैटेगरी में कुल 6000 अंक में से 3096 अर्थात 52 फीसद के आसपास नंबर मिला है। हालांकि सर्वे के पहले क्वार्टर में 140वें रैंक पर रहे जालंधर ने दूसरे क्वार्टर में जबरदस्त सुधार करते हुए पहली बार अंडर-100 में 98वें रैंक पर था। अब सर्वे का रिपोर्ट आने के बाद पता लगेगा कि किस कैटेगरी में निगम का नंबर कटा है, जिस पर आने वाले दिनों में फोकस करना होगा।

शहर में कूड़े पर सियासत चल रही, पर इन कामों से बढ़ा रैंक

  • सिटी के 1.70 घरों में से करीब 80 हजार घरों में कूड़ा सेग्रीगेशन के लिए निगम टीम पहुंची।
  • गीला और सूखा कूड़ा एक ही रेहड़ी में अलग से कलेक्शन की शुरुआत।
  • सिटी के 125 बल्क वेस्ट जेनरेटर में से 46 खुद कूड़ा प्रोसेस कर रहे हैं।
  • पिट कंपोस्ट में कूड़े से खाद बनाने का प्रोजेक्ट शुरू हुआ।
  • सिटी में सैकड़ों घरों में होम कंपोस्टिंग का कल्चर बन रहा है, जो और फायदा देगा।
  • सिटी में 38 पब्लिक टॉयलेट बने, जिसमें यूजर के फीडबैक के लिए वोटिंग मशीन भी है।
  • ओडीएफ++ का सर्टिफिकेट। मतलब निगम दायरे में 912 घरों में शौचालय बनाकर खुले में शौच मुक्त किया गया। पूरा सीवरेज डिस्चार्ज ट्रीट होता है।
  • वरियाणा डंप पर कूड़े का पहाड़ खत्म करने के लिए 62 करोड़ के बायो माइनिंग प्रोजेक्ट टेंडर प्रोसेस तक पहुंचा।
  • 12 ओपन डंप और 18 छोटे डंप खत्म हुआ। लेकिन मेन रोड पर डंप होने से नंबर कटा।
  • सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर कार्रवाई शुरू। पहली बार बाबा सोढल मेला प्लास्टिक फ्री होने से फायदा मिला।
  • 3 साल के बाद फिर से रोड स्वीपिंग मशीन से सड़कों की सफाई का काम शुरू।
  • कूड़ा कलेक्शन के लिए ई-रिक्शा, जिसमें गीला और सूखा कूड़ा के लिए अलग बिन।

बायो माइनिंग और प्रोसेस के कारण पटियाला और बठिंडा से पिछड़े... ओडीएफ++ सर्टिफिकेट पंजाब में एक मात्र जालंधर निगम को मिला है। बावजूद इसके पटियाला में बायो माइनिंग का काम शुरू होने और बठिंडा में कूड़ा प्रोसेस का प्लांट होने के कारण जालंधर उनसे पीछे रहा। इसके अलावा गारबेज फ्री सिटी में जीरो स्टार होने के कारण भी करीब 500 नंबर कटे हैं।

अंडर-100 में आने के लिए बहुत कुछ करना होगा

  • 100% डोर टू डोर कलेक्शन, गीला और सूखा अलग-अलग बिन में। रोजाना निकले कूड़े को 100% प्रोसेस करने का इंतजाम।
  • सिटी के सभी 1.70 लाख हाउस होल्ड करें कूड़ा सेग्रीगेशन। बल्क वेस्ट जेनरेटर द्वारा 100 फीसदी कूड़ा प्रोसेसिंग।
  • वरियाणा डंप पर बायो माइनिंग प्रोजेक्ट शुरू होना।
  • मेन रोड और ओपन डंप पूरी तरह से खत्म हो। कूड़े का आग लगाना, रेगुलर लिफ्टिंग, खत्म होना।
  • सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलिथीन के पर पूरी पाबंदी।

जालंधर छावनी ने दिल्ली कैंट को पछाड़ा, बीते साल था 12वें नंबर पर

देश के 62 कैंटोनमेंट एरिया में इस बार जालंधर कैंट को स्वच्छता सर्वे में पहला स्थान मिला है। 100% डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन और पिट से खाद बना रोज पैदा हुए कूड़े को खत्म करने की तकनीक के सहारे बीते साल नंबर-1 रहे दिल्ली कैंटोनमेंट को पछाड़कर पहला स्थान हासिल किया है। पिछले साल जालंधर कैंट 12वें और उससे एक साल पहले 10वें स्थान पर था। कैंट बोर्ड के स्वच्छता निरीक्षक सुरजीत राम, अनिल बख्शी, सुनील कुमार, एसके यादव की टीम का इसमें काफी योगदान रहा।

जालंधर कैंटोनमेंट बोर्ड के सीईओ ज्योति कुमार ने बताया कि बीते एक साल में बोर्ड ने रिहायशी और काॅमर्शियल यूनिट में दो बिन दिए। 100 फीसद डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन शुरू किया, जिसमें गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग रहे। इसके साथ ही पिट तकनीक से रोजाना करीब पैदा होने वाले 20 टन कूड़ा को प्रोसेस कर कूड़े का ढेर खत्म किया। बोर्ड के उपाध्यक्ष भारत अटवाल, पूर्व उपाध्यक्ष विजेंद्र शर्मा, पार्षद सुरेश भारद्वाज, पुनीत कौर, संजीव त्रेहन, स्नेह लता ने समूह टीम को बधाई दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
दकोहा में बन रहा पिट कंपोस्ट, जिसमें खाद बनने से कूड़े के ढेर खत्म होंगे और सर्वे में रैंकिंग में सुधार भी होगा।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kYhQSR

Post a Comment

0 Comments