स्पेशल ऑपरेशन यूनिट की टीम ने पठानकोट चौक के पास से पिस्टल के साथ कपूरथला के गांव सुरखा के मुनीत उर्फ कुक्कू और उसके फुफेरे भाई न्यू दशमेश नगर के दविंदर देवा को गिरफ्तार किया है। दोनों ने सिर्फ फेसबुक पर पिस्टल के साथ फोटो अपलोड करने के शौक के लिए एक साल पहले मेरठ से देसी पिस्टल खरीदा था।
थाना-8 में इनके खिलाफ असलहा एक्ट के तहत पर्चा दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करके दो दिन के रिमांड लिया गया है। दोनों का कोरोना टेस्ट भी करवाया जाएगा। इस संबंधी एडीसीपी हरप्रीत सिंह बेनीपाल ने बताया कि राखी को लेकर सिटी में पुलिस की चौकसी बढ़ाई गई है।
स्पेशल ऑपरेशन यूनिट के इंचार्ज अश्वनी नंदा अपनी टीम के साथ पठानकोट चौक के पास रुटीन में चैकिंग कर रहे थे। इस दौरान पैदल आ रहे दो युवक पुलिस को देख कर पीछे मुड़ने लगे। पुलिस ने उन्हेें पकड़ कर तलाशी ली तो कुक्कू के डब में पिस्टल लगा मिला। प्राथमिक पूछताछ में यह बात सामने आई कि कुक्कू का फुफेरा भाई देवा एक साल पहले 12 हजार में यह पिस्टल मेरठ से लेकर आया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31dBsJq
0 Comments