थाना 5 के अधीन आते बस्ती गुजां के मेन बाजार उस वक्त सनसनी फैल गई, जब शहर के मशहूर दिलबाग पतीसा कॉर्नर स्वीट शॉप में आग लग गई। गनीमत रही कि घटना में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ। मगर दुकान के अंदर पड़ा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया।
दिलबाग पतीसा कॉर्नर के मालिक अशोक छाबड़ा ने बताया कि सुबह 5:45 बजे के करीब उन्हें किसी राहगीर का फोन आया कि उनकी दुकान में से धुआं निकल रहा है और आग की लपटें बाहर निकल रही हैं।
वे तुरंत अपने घर से दुकान पर पहुंचे और शटर खोला। दुकान के अंदर भीषण आग लगी हुई थी।
दुकान के अंदर पड़ा काउंटर और अन्य सामान धूं-धूं कर जल रहा था। मामले की जानकारी तुंरत फायर ब्रिगेड को दी गई। फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं मालिकों ने शक जताया है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है।
इस संबंध में फायर कर्मचारी विरेंद्र कुमार ने कहा कि उन्हें सुबह 5:55 पर फोन आया था कि बस्ती गुजां के मेन बाजार में दिलबाग पतीसा कॉर्नर में आग लग गई है। उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की। फायर ब्रिगेड के की 5 गाड़ियों की मदद से 3 घंटे में आग पर काबू पा लिया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30mBNdP
0 Comments