Featured Posts

शनिवार-रविवार को शहरी इलाकों में बाजार पूरी तरह बंद, रेस्टोरेंट, मॉल्स व होटल शाम 7 बजे से पहले करने होंगे बंद

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने वीकेंड में शनिवार और रविवार को जिले के सभी शहरी इलाकों में दुकानें, रेस्टोरेंट, होटल, मॉल, बाजार बंद करने और आम लोगों के घर से निकलने पर पूरी तरह पाबंदी रखने का फैसला किया है। हालांकि इन दोनों दिनों में दूध-दवाई जैसी जरूरी सामान की दुकानों को खोलने की अनुमति रहेगी। वहीं अन्य दिनों में शाम 7 से सुबह 5 बजे तक बिना किसी काम के बाहर आने-जाने पर पूर्ण पाबंदी लगा दी गई है। इन दिनों में बाजार, दुकान, रेस्टोरेंट, होटल, शराब के ठेके रात 7 बजे से पहले बंद करने होंगे।
अनलॉक-3 के नए नियम

  • शनिवार और रविवार केवल मेडिकल, किराना और जरूरी चीजों की दुकानें खुल सकेंगी।
  • ट्रांसपाेर्टेशन को लेकर सिर्फ जरूरी चीजों से जुड़े वाहनों को ही शहरी एरिया में प्रवेश करने दिया जाएगा।
  • नियमों को सख्ती से लागू करवाने के लिए पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
  • शनिवार-रविवार पब्लिक ट्रांसपोर्ट भी बंद रहेगी।
  • वाहनों को लेकर भी सख्ती बरती जाएगी। नियम तोड़ने पर लंबे समय के लिए वाहन को इंपाउंड होगा।
  • इन 2 दिनों में यदि आपको कहीं जाना है तो उसके लिए आपके पास ठोस कारण होना चाहिए।
  • कारों में 3 से ज्यादा लोगो के बैठने पर फिर से पाबंदी।
  • पब्लिक ट्रांसपोर्ट में भी सिर्फ 50% लोग बैठ सकेंगे।
  • मीटिंग में ही दुकानों के खुलने का हो पाएगा फैसला
  • अब शहर में 50 प्रतिशत नान-असेंशियल दुकानें खुलेंगी यानि एक दिन छोड़कर 50 प्रतिशत दुकानें खुला करेंगी। ये दुकानें किस प्रकार से खुलेंगी, अभी इस पर निर्णय नहीं हो सका है। जिला प्रशासन और मार्केट कमेटी के लोगों की मीटिंग के बाद ही यह तय हो पाएगा, कब कौन से दुकानें खुलेंगी।
  • उधर, मंडी फैंटनगंज की मैनेजिंग कमेटी ने फैसला लिया है कि शनिवार-रविवार को मंडी की सभी दुकानें बंद रहेगी। प्रधान सुभाष पुरी, सेक्रेटरी अनिल शर्मा काला, रहेश ने कहा प्रशासन का फैसला माना जाएगा।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hkggZk

Post a Comment

0 Comments