Featured Posts

15 पुलिस कर्मचारियों, 6 डॉक्टरों, हेल्थ वर्करों समेत 267 लोग पाॅजिटिव; दो मरीजों की मौत

जिले में वीरवार को कोरोनावायरस के 267 नए मरीजों की पुष्टि हुई है जबकि दो लोगों की कोरोना से मौत भी हुई है। इसके बाद मृतकों की कुल गिनती 119 जबकि संक्रमितों की संख्या 4894 हो गई है। जिन दो व्यक्तियों की मौत हुई है, वे शहर के निजी अस्पताल में उपचाराधीन थे। दोनों की उम्र 60 साल से ज्यादा थी।

सेहत विभाग के मुताबिक वीरवार को संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों की गिनती 111 है। जबकि 155 मरीजों को कोरोनावायरस का संक्रमण कहां से हुआ, इसकी जानकारी सेहत विभाग के पास नहीं है। इसके अलावा एक व्यक्ति दूसरे जिले का है, जिसे जालंधर के आंकड़े में शामिल नहीं किया गया।

संक्रमितों में सिटी के 8 और नूरमहल के 7 पुलिस कर्मचारियों के अलावा प्राइवेट-सरकारी अस्पताल के 8 डॉक्टर और हेल्थ वर्कर शामिल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक जिले में 1769 एक्टिव मरीज हैं। नूरमहल में सात पुलिस मुलाजिमों में सब इंस्पेक्टर, 3 एएसआई, 3 अन्य मुलाजिम संक्रमित हुए हैं।

सरकारी लेबोरेट्री से 173 और प्राइवेट लैब से आई 94 की रिपोर्ट पॉजिटिव

पहली बार फरीदकोट की सरकारी लैब से 1150 सैंपलों की टेस्टिंग में से जालंधर के 173 लोगों को संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं प्राइवेट लैब से संक्रमितों की गिनती 94 रही। सेहत विभाग के मुताबिक 1069 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। बता दें जिले में वीरवार तक कुल 59124 लोगों की सैंपलिंग की जा चुकी है, जिनमें से 53440 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव भी आ चुकी है।

65 से ज्यादा इलाकों में मिले मरीज

बेअंत नगर, दीप नगर, न्यू बारादरी, पीएपी कैंपस, तरुण एनक्लेव, रामामंडी, धीना, एकता नगर रामामंडी, पटेल चौक, सूर्या एनक्लेव, धन्नोवाली, राजा गार्डन, भोपोवाल, जीटीबी नगर, धीरिया नकोदर, सुंदर नगर नकोदर, उग्गी, हुसैनपुर, शहरपुरा, गढ़ा, बोलीना, रंधावा मसंदां, करतारपुर, स्वर्ण पार्क रंधावा मसंदां, सूरानुस्सी, आर्य नगर, शंकर, डिफेंस कॉलोनी, बाहमणियां, करतार नगर शाहकोट, सोहर जगीर, सायदपुर जिरी शाहकोट, सतनाम नगर, दिलबाग नगर, कृष्णा नगर, रामपुर जागीर, लोहियां खास, गुरु अमरदास नगर, फ्रेंड्स कॉलोनी, शिव नगर, गाजी गुल्ला, भार्गव कैंप, पुलिस स्टेशन नूरमहल, मोहल्ला-30 जालंधर कैंट, संसारपुर, न्यू डिफेंस कॉलोनी, काला संघिया, मेन रोड छोटा मंदिर आर्य समाज मंदिर गढ़ा, बाग कर्म बख्श पंजपीर, अंबिका कॉलोनी, बस्ती शेख, सैफाबाद फिल्लौर, रविदासपुरा फिल्लौर, सीपी ऑफिस जालंधर, मलकां चौक, तलवाड़ा आदमपुर, बिलगा, अमर गार्डन, गणेश नगर दकोहा, ओल्ड रेलवे रोड, न्यू जवाहर नगर, शहीद ऊधम सिंह नगर, पुरानी दाना मंडी, कस्तूरबा नगर आदि इलाकों से संक्रमित मिले हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
संदिग्ध मरीज का सैंपल लेते हुए हेल्थ वर्कर।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34iihl1

Post a Comment

0 Comments