Featured Posts

सूबे में कोरोना से 55 की मौत, 1680 नए मरीज, 35000 मरीज कोरोना से जीते, रिकवरी रेट 9 दिन में 6% बढ़ा

सूबे में शनिवार को कोरोना के 1680 नए मरीज मिले और 55 की मौत हुई। लुधियाना में 17, पटियाला में 10, जालंधर में 5, अमृतसर, माेहाली, संगरूर, हाेशियारपुर, फतेहगढ़ में 3-3, माेगा, कपूरथला और फरीदकोट में 2-2, रोपड़ व फाजिल्का में 1-1 मौत हुई। अब तक 51,907 लोग संक्रमित और 1389 की मौत हो चुकी है। 35,293 मरीज ठीक हो चुके हैं। 15,226 का इलाज चल रहा है। इनमें 475 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट व 69 वेंटिलेटर पर हैं।

शनिवार को जालंधर से 19 मरीज आईसीयू में भर्ती किए गए। राहत की बात है कि सूबे में रिकवरी रेट में सुधार हुआ है। 20 अगस्त को रिकवरी रेट 62% था जो 29 अगस्त को 67.99% हो गया है। यानी करीब 6% का इजाफा हुआ है। हालांकि देश में रिकवरी रेट 76.61% है। उधर, फरीदकोट मेडिकल कॉलेज के कोरोना वार्ड में एक संक्रमित की पहली मंजिल से गिरने से मौत हो गई।

मोगा के गांव ठठी भाई का अवतार शुक्रवार रात बाथरूम के लिए उठा था। नींद में होने के चलते वह बाथरूम की बजाय उस कक्ष का दरवाजा खोल बैठा जिसमें निकासी की पाइपलाइन नीचे जाती थी। इससे फिसलकर वह नीचे जा गिरा और मौत हो गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
55 deaths due to corona in the state, 1680 new patients, 35000 patients won from corona, recovery rate increased 6% in 9 days


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YLE6Wu

Post a Comment

0 Comments