Featured Posts

पंजाब के हॉकी खिलाड़ी आकाशदीप सिंह को अर्जुन, 5 को मेजर ध्यान चंद अवॉर्ड, वर्चुअल तरीके से हुई अवॉर्ड सेरेमनी

देश के स्पोर्टिंग हीरोज को शनिवार को वर्चुअल अवॉर्ड सेरेमनी में नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स दिए गए। कोरोना के कारण पहली बार अवाॅर्ड समारोह राष्ट्रपति भवन में न होकर वर्चुअल तरीके से हुआ। साई के 11 सेंटरों में खिलाड़ियों ने ऑनलाइन होकर समारोह में हिस्सा लिया। अवॉर्ड 74 लोगों को दिया जाना था।

लेकिन सेरेमनी में 60 ही शामिल हुए। हॉकी खिलाड़ी आकाशदीप सिंह को अर्जुन अवाॅर्ड से नवाजा गया। इसके अलावा एथलीट कुलदीप सिंह भुल्लर, अजीत सिंह (हाॅकी), मनप्रीत सिंह (कबड्डी), मंजीत सिंह (राॅविंग), सुखविंदर सिंह (फुटबॉल) और लक्खा सिंह (बॉक्सिंग) को मेजर ध्यान चंद अवॉर्ड से नवाजा गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
आकाशदीप सिंह (अर्जुन अवाॅर्ड)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YLzSyc

Post a Comment

0 Comments