अगस्त महीने की बरसात के साथ अच्छी शुरुआत हुई है। सुबह नेशनल हाइवे से लेकर पहले कपूरथला व करतारपुर में भरपूर बारिश हुई। इसके बाद सेंट्रल सिटी में पानी बरसा। इससे सड़कें पानी से लबालब हो गईं। सुबह 7.30 बजे हुई तेज बारिश के साथ चली आंधी के चलते आसमान ने काला रंग ओढ़ लिया।
सुबह का तापमान 22 डिग्री तक रहा, जबकि पूरे दिन में तापमान 32 डिग्री से ऊपर नहीं गया। गौर हो कि पिछले 3 दिन से टेंपरेचर 32 डिग्री से ऊपर नहीं गया है। इस समय पटियाला सबसे ठंडा शहर माना जा रहा है, जहां तापमान 30 डिग्री के आसपास चल रहा है।
चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार अगले 48 घंटे बारिश के लिहाज से महत्वपूर्ण हैं। सोमवार को रक्षाबंधन पर भी बारिश हो सकती है। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार 48 घंटा में पूरा दोआबा रीजन में बारिश के लिए मुफीद हालात हैं। शनिवार पहली अगस्त को सुबह 7 बजे मौसम ने करवट ली। बादल गरजे और तेज हवा चली।
हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटा रिकॉर्ड की गई और इसी के साथ भारी बारिश शुरू हो गई। लगभग एक घंटा पानी बरसता रहा। सबसे पहले सुबह कपूरथला में बारिश शुरू हुई थी, जिसका असर धीरे-धीरे जालंधर के इलाकों में हुआ। कस्बा करतारपुर, नकोदर, लोहियां आदी में पानी गिरा। सेंट्रल सिटी में पौने नौ बजे के करीब बादल बरसे।
यहीं जिक्र योग है कि पिछले साल अगस्त महीने में जालंधर रीजन में 17 दिन बारिश के रहे थे, जिसमें 7 दिन मध्यम बारिश हुई थी। पिछले साल पहाड़ी क्षेत्रों में हुई भारी बारिश के कारण सतलुज की बाढ़ के कारण जिले के 85 गांव खाली कराने पड़े थे। इस साल भी अगस्त में मौसम विभाग ने बारिश की उम्मीद लगा रखी है।
इन दिनों हल्की बारिश सब्जियों की पैदावार के लिए फायदेमंद
यह तस्वीर नंदनपुर रोड पर खेत में लगी रामातोरी की फसल की है। इस में खिले पीले फूल आगे जाके तोरई का रूप धारण करेंगे। मानसून के दिनों हो रही हल्की बारिश कद्दू वर्गीय सब्जी रामातोरी की फसल के लिए बेहद लाभदायक है। यह एक बेल वाली कद्दवर्गीय सब्जी है। इसकी खेती गर्म और आर्द्र जलवायु में की जाती है।
तापमान 32-38 डिग्री सेंटीग्रेड का होना चाहिए इन दिनों जालंधर के कई इलाकों शाहकोट, मलसियां, लोहियां, नकोदर, नूरमहल में इसकी बिजाई की गई है। छोटे किसान जो कि हर साल सब्जी का उत्पादन करते हैं, उन्होंने इस बार ज्यादातर रामातोरी की फसल लगाई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33f3xTq
0 Comments