Featured Posts

मुख्यारोपी ने कहा- शराब पीने के लिए 100 रुपए मांगे तो सौरभ ने गाली दी, इस कारण कर दी हत्या

ईश्वर कॉलोनी में 27 साल के सौरभ की हत्या करने वाले मुख्यारोपी दीपक सोंधी को कोरोना टेस्ट करवाकर रिमांड पर लिया जाएगा। दीपक ने माना कि उन्हें रास्ते में सौरभ मिल गया था। वह काफी दिन बाद मिला था। मैंने उसे रोककर शराब पीने के लिए 100 रुपए मांगे थे। सौरभ ने पैसे तो नहीं दिए, बल्कि गालियां निकालते हुए जलील कर दिया।

इस बात को लेकर पहले मैंने अपने साथी संग मिलकर उसे पीटा, मगर वह छूटकर भाग गया था। हम लोग नशे में थे तो गुस्से में उसके घर चले गए। जहां पर दातर मारने के बाद छत से फेंक दिया। जब नशा उतरा तो पता चला कि सौरभ की हालत नाजुक है। इसलिए घर छोड़कर भाग निकले थे।

मुख्यारोपी दीपक सोंधी का कोरोना टेस्ट करवाकर रिमांड पर लेगी पुलिस

एसएचओ भगवंत सिंह भुल्लर ने कहा कि सौरभ की लाश पोस्टमार्टम के बाद फैमिली के हवाले कर दी है। घास मंडी के श्मशानघाट के पास से दीपक को पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस हत्या में प्रयुक्त दातर और उसके साथियों के बारे पूछताछ कर रही है। एसएचओ ने कहा कि आरोपी मानता है कि शराब के लिए 100 रुपए न देने पर गुस्से में आकर उनके हाथ से सौरभ का कत्ल हो गया।

बता दें कि ईश्वर कॉलोनी के रहने वाले 55 साल के तरसेम लाल के 2 बेटे है। बड़ा बेटा गौरव उनके पास रहता है तो छोटा बेटा सौरभ शादी के बाद से जम्मू में काम कर रहा था। 15 अगस्त को सौरभ की मां का देहांत हो गया था। इसलिए वह फैमिली संग घर आया था। पिता तरसेम लाल ने पुलिस को बताया था कि 25 अगस्त को सौरभ का दोस्त मिलने आया था। सौरभ दोस्त को छोड़ने गया था।

रात होने के कारण वह गेट पर बेटे का इंतजार कर रहे थे कि घबराई हालत में सौरभ आया था। उसने कहा था कि मोहल्ले में रहता दीपक सोंधी, उनका किरायेदार लक्की और 2 साथी शराब के लिए पैसे मांग रहे थे। मैंने देने से इंकार किया तो पीटना शुरू कर दिया था। वह उनसे जान बचाकर आया है। पिता ने कहा कि वह अभी बेटे की बात सुन ही रहे थे कि आरोपी घर आ धमके थे।

हमलावर देखकर बेटा घर की छत पर चला गया था। आरोपी पीछे-पीछे चले गए थे। पिता के देखते ही देखते सोंधी ने सौरभ के सिर में दातर दे मारा। इसके बाद पिता के सामने ही आरोपी सौरभ को छत से फेंककर भाग निकले थे। बुरी तरह से जख्मी सौरभ को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां पर शुक्रवार शाम उसकी मौत हो गई। थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने कत्ल का पर्चा दर्ज कर जांच शुरू की थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lvZOHW

Post a Comment

0 Comments