Featured Posts

आप के वर्करों ने पंजाब पुलिस का किया सम्मान

राज्य सरकार द्वारा किए लॉकडाउन में थाना अरनीवाला की पुलिस द्वारा अच्छी सेवाएं देने पर आम आदमी पार्टी ने थाना अरनीवाला के एसएचओ नवदीप सिंह भट्टी काे सम्मान चिह्न देकर सम्मान दिया। यह सम्मान आम आदमी पार्टी के प्रधान अरविन्द केजरीवाल के दिशा-निर्देशों और पंजाब प्रधान भगवंत मान की देख-रेख में ब्लॉक अरनीवाला के आम आदमी पार्टी के वर्करों द्वारा पंजाब पुलिस का सम्मान किया गया।

इस मौके पर सम्मान करते समय एसएचओ नवदीप सिंह भट्टी द्वारा पार्टी वर्करों का धन्यवाद किया गया। इस मौके पर बलजिंद्र सिंह जिला किसान विंग प्रधान, हरकृष्ण (टीटी) ब्लॉक प्रधान अरनीवाला, गुरप्रीत संधू यूथ सर्कल प्रधान, छिंद्रपाल गोशा शहरी प्रधान अरनीवाला, यादविन्दर सिंह मान, राज सिंह और अन्य वर्कर उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
AAP workers respected Punjab Police


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bBgc3K

Post a Comment

0 Comments