बाबा फरीद यूनिवर्सिटी के अधीन चल रहे सिविल अस्पताल में दाखिल कोविड-19 मरीजों के लिए पूरे दिन का खाना समाजसेवियों द्वारा क्रमबद्ध तरीके से मुहैया करवाया जा रहा है। बुधवार को खाना मुहैया करवाने की सेवा सिंह सभा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी व रोगी का प्रभ खंडहु रोगू सेवा सोसायटी की ओर से निभाई गई। इस दौरान लंगर वितरण करते समय विधायक रमिंदर आवला भी पहुंचे। लंबन बांटने से पहले अरदास की गई व कोरोना वायरस मरीजों की अच्छी स्वास्थ्य की कामना की गई। इस अवसर पर गुरविंदर सिंह, गुरदीप सिंह, गुरप्रीत सिंह, महेन्द्र सिंह, लवप्रीत सिंह, नीला मदान, सोनू दरगन मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dDw2fi
0 Comments