कर्फ्यू के दौरान अलहौरा गेट में कूड़े का ढेर जलाने काे लेकर पड़ाेसियाें में झगड़ा हाे गया। जानकारी के मुताबिक पिंकू और उसकी गर्भवती पत्नी से पड़ोस में रहते पिता-पुत्र ने मारपीट की। आराेपियाें ने घर में घुसकर दाेनाें काे पीटा। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हाे गई। जख्मी पिंकू काे सिवल से राजिंदरा रेफर किया गया है। वारदात 8 मई की है।राजिंदरा से लाैटने के बाद पिंकू ने बताया कि दाे लाेग उसके घर में घुसते हैं। उसे एक टांग से पकड़कर बाहर लाते हैं।
उसके बाद गली में मारपीट शुरू हाे जाती है। उसके बाद पिंकू की पत्नी और कुछ पड़ाेसी और पहुंचे। किसी तरह लाेग पिंकू काे घर ले गए। जबकि मरपीट करने वाले घर के बाहर चिल्लाते रहे। यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हाे गई। पिंकू फल बेचकर अपना गुजारा करता है। थाना कोतवाली इंचार्ज इंस्पेक्टर सरबजीत सिंह चीमा ने कहा कि दोनों पक्षों से झगड़े की शिकायत मिली है। उसके अाधार पर कार्रवाई की जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cvktXB
0 Comments