Featured Posts

केमिस्ट एसोसिएशन सीतो गुन्नों ने डॉक्टरों को किया सम्मानित

दिन-रात लोगों की सुरक्षा में जुटी डाॅक्टराें की टीम को केमिस्ट एसोसिएशन सीतो गुन्नों ने सम्मानित किया। एसोसिएशन ने सीएचसी सीतो गुन्नों के एसएमओ डाॅ. रवि बांसल, मेडिकल अफसर नवीन मित्तल व डाॅ. अनमोल नागपाल को सम्मानित किया गया। ब्लॉक सीतो गुन्नों के प्रधान परविंदर पाल सिंह राजा ने कहा कि पिछले 40-45 दिनों से डाॅक्टर अपना घर परिवार छोड़कर कोरोना जंग के खिलाफ डटे हुए हैं।

इसके अलावा डीसी से लेकर एसडीएम व प्रशासन के प्रत्येक अधिकारी हमारी मूलभूत सुविधाओं का ध्यान रख रहे हैं। पंजाब पुलिस, ड्रग इंस्पेक्टर, पूर्व सैनिक अधिकारी, सफाई कर्मचारी, हेल्थ वर्कर, फार्मासिस्ट भी सुरक्षा में जुटे हैं। इस मौके पर मेघराज, राजेश कुमार, चंद्रपाल, राकेश कुमार, राधेशाम, अनिल कुमार, सुखजिंदर सिंह, राधेशाम फौजी, राकेश हिम्मतपुरा व अपना अस्पताल चैरिटेबल ट्रस्ट के अधिकारी मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Chemist Association Sito Gunn honored doctors


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3foAekR

Post a Comment

0 Comments