भिखीविंड में बीज स्टोरों पर बीज महंगे मिलने की शिकायत पर खेतीबाड़ी विभाग ने छोपमारी की और बीजों की चेकिंग की। स्टोरों की ओर से धान की किस्म-114 के रेटों में बढ़ोतरी करके किसानों से लूट की जा रही है। स्टोरों पर 47 रुपए प्रति किलो बिकने वाला बीज ₹80 और 90 रुपए प्रति किलो मिल रहा है। किसान गुरसाहिब सिंह की शिकायत पर खेतीबाड़ी विभाग के एडीओ गुरदीप सिंह ने बिधीचंद खेती स्टोर ब्लेहर रोड भिखीविंड और खुल्लर ब्रदर्स खेती स्टोर खेमकरण रोड भिखीविंड और खुल्लर खेती स्टोर भिखीविंड पर चेकिंग की।
बीज स्टोर मालिक मौके पर पक्के बिल पेश नहीं कर पाए, जबकि विभाग ने बीजों के सैंपल ले लिए हैं। किसानों का आराेप है कि स्टोर मालिक बिल देने से इनकार कर देते हैं। एडीओ ने सैंपलों की रिपाेर्ट आने तक स्टोरों की सेल बंद कर दी है और अगली कार्रवाई शुरू है। किसान गुरसाहिब सिंह ने बताया कि खेमकरण और पट्टी में बीज का रेट क्रमवार 55, 47 और 60 रुपए प्रति किलो है, जबकि भिखीविंड में 80 से 90 रुपए प्रति किलो है।
बिधिचंद खेती स्टोर की ओर से 7-8 किसानों से ज्यादा लिए पैसे वापस करवाए गए। थाना प्रमुख भिखीविंड गुरचरण सिंह ने कहा कि धान के बीज का बढ़ा रेट लेने और पक्का बिल न मिलने की शिकायतें आई हैं। उन्होंने कहा कि पक्का बिल न देने वाले खेती स्टोरों के खिलाफ पर्चे दर्ज किए जाएंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cdhDpQ
0 Comments