समाजसेवी संस्था सरबत दा भला ट्रस्ट ने कोरोना संक्रमण के बीच जारी राशन वितरण सेवा के दूसरे पड़ाव की शुरुआत की है। इस घड़ी में 1350 परिवारों को राशन दिया जाना है। संस्था के मुखी डॉक्टर एसपी सिंह ओबराय ने पूरे देश में जरूरतमंदों तक राशन पहुंचाया। ट्रस्ट के माझा जोन के सलाहकार सुखदीप सिंह सिद्धू, जिला प्रधान सुखजिंदर सिंह हेर, महासचिव मनप्रीत सिंह संधू वित्त सचिव नवजीत सिंह, उपप्रधान शीशपाल सिंह लाडी, अमरजीत सिंह संधू एवं प्रदीप सिंह ने बताया कि ट्रस्ट की ओर से अप्रैल में समूचे पंजाब के अलावा हिमाचल, राजस्थान के कुछ हिस्सों में24000 जरूरतमंद परिवारों को राशन बांटा गया, वहीं इस बार मई महीने मैं 40 हजार जरूरतमंद परिवारों को राशन की किटें दी जाएंगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2W8sX0U
0 Comments