Featured Posts

ब्राह्मण समाज मे भी हैं जरूरतमंद परिवार मिलजुलकर काम करना होगा : शुक्ला

पंजाब ब्राह्मण सभा की ओर से मंगलवार को जरूरतमंदों को राशन वितरित किया गया। ब्राह्मण सभा के प्रदेश प्रधान एडवोकेट शेखर शुक्ला ने कहा भगवान श्री परशुराम जी के दिखाए मार्ग पर ब्राह्मण समाज का चलना किसी मिसाल से कम नहीं है। शुक्ला ने डिप्टी कमिश्नर रूपनगर सोनाली गिरि के कार्यों की भी प्रशंसा की। ब्राह्मण समाज के लिए भी डीसी से मांगे गए योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।
उन्होंने कहा कि कोरोना जैसी महामारी में सबको मिलजुल कर काम करना होगा और जिला प्रशासन की मदद करनी होगी। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज में भी लोगों को सहयोग की जरूरत है। यह प्रोग्राम उसकी एक कड़ी का हिस्सा है। यहां ब्राह्मण सभा पंजाब के रूपनगर के जिला प्रधान उमाकांत शर्मा, नंगल के प्रधान महेश कालिया, पंडित गुरदास राम, अविनाश शर्मा, विनय शर्मा, रोहित कौशल, मदन गोपाल, सोमदत्त पाठक, राजिंदर शर्मा, संजीव लीबिया, अश्वनी शर्मा, अमित शर्मा, मनीष शर्मा, सुनील दत्त काका मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The needy family also has to work together in the Brahmin society: Shukla


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dJVWyh

Post a Comment

0 Comments