Featured Posts

आयुश मंत्रालय व होम्योपैथिक विभाग ने अरोग्यता शक्ति बढ़ाने के लिए बांटी दवाई

कोरोना वायरस के चलते आयुष मंत्रालय व होम्योपैथिक विभाग के जिला अफसर इंद्रपाल सिंह की हिदायतों के अनुसार डिस्पेंसरी की डॉक्टर सरिता देव भाटिया द्वारा कोविड-19 के संबंध में शारीरिक अरोग्यता शक्ति बढ़ाने के लिए नगर पंचायत कीरतपुर साहिब के अधिकारियों व सफाई कर्मचारियों को आरसैनिक एलबम-30 नाम की गोलियां बांटी गई।उन्होंने कहा कि जो कर्मचारी कोरोना महामारी के चलते आगे होकर काम कर रहे हैं उनकी शारीरिक ताकत बीमारियों के साथ लड़ने के लिए ज्यादा होनी चाहिए।

इसके लिए विभाग द्वारा यह दवाई विभिन्न कर्मचारियों को बांटी जाएगी। इस मौके नगर पंचायत के ईओ जीबी शर्मा ने अपने स्टाफ व सफाई कर्मचारियों को सरकार द्वारा भेजे हुए मास्क व साबुन भी बांटे। उन्होंने कहा कि फील्ड में काम करते समय अगर पानी की कमी होती है तो ही सैनिटाइजर का प्रयोग करें। ज्यादातर साबुन से ही शरीर की सफाई करनी चाहिए। इस मौके लेखाकार राकेश कुमार, जेई राकेश कुमार, इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह, गोल्डी, राहुल, रजनी देवी, केशव आदि मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ministry of AYUSH and Homeopathic Department distributed medicines to increase health


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cskHyH

Post a Comment

0 Comments