माैड़ मंडी पुलिस ने नशीली गोलियों की तस्करी करते दो भाइयों समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के अलावा डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान गुरदीप सिंह, गुरप्रीत सिंह पुत्र मंदर सिंह और मंदर सिंह निवासी गांव थमन गढ़ के तौर पर हुई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। प्राथमिक पूछताछ में यह बात सामने आई है कि आरोपी उक्त नशीली गोलियां हरियाणा के रोड़ी शहर से लेकर आए थे। मामले की जांच कर रहे एएसआई जगीर सिंह का कहना था कि वह पुलिस पार्टी के साथ गांव थम्मन गढ़ के पास गश्त कर रहे थे इस दौरान उन्होंने हिमाचल के नंबर की एक स्कॉर्पियो को रुकने का इशारा किया।
गाड़ी रोक कर पुलिस ने उसमें सवार तीनों व्यक्तियों की तलाशी ली तो उनके पास से 1500 नशीली गोलियां बरामद हुई। आरोपी गुरप्रीत सिंह और गुरदीप सिंह आपस में भाई हैं और यह अपने पिता मंदर के साथ नशे की तस्करी करते हैं और पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि यह हरियाणा के रोड़ी शहर से नशीली गोलियां लेकर आए थे जिसे यह इलाके में नशेड़ी किशन के युवाओं को सप्लाई करने जा रहे थे। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके रिमांड हासिल कर लिया है रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ की जाएगी के वह उक्त नशा हरियाणा से किस से लेकर आते थे और आगे कहां-कहां सप्लाई करते थे।
तस्करी करते युवक गिरफ्तार, 30 ग्राम हेरोइन बरामद
तलवंडी साबो में चिट्टे की तस्करी करते एक युवक को सीआईए 2 की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सब इंस्पेक्टर जगरूप सिंह ने बताया उनको गुप्त सूचना मिली थी कि सुखदेव सिंह नामक व्यक्ति चिट्टे की तस्करी करता है। गुप्त सूचना के आधार पर धर दबोचा और उसके पास से 30 ग्राम चिट्टा बरामद किया। आरोपी नशा तस्करी के मामले में जेल में बंद मक्खन सिंह से उक्त नशा लेकर आया था। उन्होंने बताया इन दिनों प्रशासन की ओर से कर्फ्यू में सुबह 7:00 बजे से लेकर 3:00 बजे तक खरीदारी आदि करने के लिए छूट दे रखी है जिसका फायदा उठाकर सुखदेव सिंह नशे की तस्करी में जुट गया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35SDv7I
0 Comments