Featured Posts

रामबाग में पड़ी 300 लोगों की अस्थियों के विसर्जन को प्रशासन से अनुमति की उम्मीद

बठिंडा में 23 मार्च से अब तक 300 से अधिक अंतिम संस्कार हुए लेकिन लॉकडाउन के चलते अस्थि विसर्जन नहीं हो पाया। पुराणों के अनुसार शरीर के इस नश्वर संसार को त्यागने के बाद आत्मा अस्थियों के तर्पण के उपरांत ही मुक्ति हासिल करती है, परंतु मृतकों की अस्थियां मां गंगा व किरतपुर साहिब के पवित्र आंचल में समाने को कर्फ्यू पास के फेरों में उलझकर रह गई हैं। अस्थि-विसर्जन के लिए कई परिवारों द्वारा प्रशासन से मांगी गई इजाजत कई बार रद्द हो चुकी है। हीं उतराखंड के हरिद्वार में अस्थि-विसर्जन की इजाजत मिलने से लोगों को प्रशासन से इजाजत मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। डीसी बी. श्रीनिवासन के अनुसार हरिद्वार को दो दिन पहले खोलने के बाद परमिशन देना शुरू कर दिया गया है।
लॉकडाउन के बाद 23 मार्च से शहर के तीन रामबागों में मुक्ति का इंतजार कर रही हैं मृतकों की अस्थियां
पंजाब में 23 मार्च से लगाए गए कर्फ्यू व लॉकडाउन के बाद से शहर में अभी तक 300 से अधिक मृतकों की अस्थियां हरिद्वार व करतारपुर साहिब में प्रवाहित होनी बाकी हैं, लेकिन प्रशासन से इजाजत नहीं मिलने के चलते अभी तक पास नहीं बन रहे थे। बठिंडा की दाना मंडी स्थित रामबाग में करीब 250, डीएवी रामबाग में करीब 40 तथा परसराम नगर में करीब 30 के करीब अस्थि कलश तर्पण को सरकारी परमिशन के बंधन से अभी तक मुक्त नहीं हो सके हैं।
आवेदन कर रहे पर नहीं मिल रही थी इजाजत
बठिंडा में कांट्रेक्टर सुरेश गोयल के नजदीकी रिश्तेदार के पूरा होने के बाद उनके फूल हरिद्वार में डालने जाना है जिसके लिए परमिशन अभी नहीं मिली है। बठिंडा वासी प्रेमजीत को पिता प्रकाश जी के फूलों का तर्पण करने जाना है सिरकी बाजार के नजदीक एक परिवार को भी परमिशन का इंतजार है।
डेथ सर्टिफिकेट बनवाने को लंबी कतार
नगर निगम में बर्थ व डेथ सर्टिफिकेट बनाने को एकदम रश हो गया है। रोजाना यहां 20 से 25 सर्टिफिकेट बनने को आवेदन हो रहे हैं जिसमें 10 से 12 डेथ सर्टिफिकेट के आवेदन हैं। विभाग अभी तक करीब 140 के आसपास डेथ सर्टिफिकेट जारी कर चुका है, 50 के करीब बनने बाकी हैं।
2 से 3 लोगों को ही अस्थियां ले जाने की इजाजत
दो दिन पहले ही हरिद्वार में अस्थि-विसर्जन की इजाजत दी गई है, इसलिए हमारे पास जो भी व्यक्ति अस्थि-विसर्जन के लिए हरिद्वार या कहीं ओर जाने को ऑनलाइन आवेदन कर रहे हैं, उन्हें अब जाने की इजाजत दी जा रही है जिसमें 2 या अधिकतम 3 लोग ही जा सकते हैं। बी. श्रीनिवासन, डिप्टी कमिश्नर, बठिंडा



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Expect permission from the administration to immerse the bones of 300 people lying in Rambagh


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2zu7JC2

Post a Comment

0 Comments