Featured Posts

डिवीजन तथा सब डिवीजन स्तर पर जल सप्लाई विभाग के कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स 15 को करेंगे अर्थी फूंक प्रदर्शन

मांगों का हल न करने के तहत जल सप्लाई तथा सैनिटेशन कॉन्ट्रैक्ट वर्कर यूनियन की प्रदेश कमेटी के आह्वान पर रोपड़ में पंजाब सरकार तथा जल सप्लाई तथा सेनिटेशन विभाग की मैनेजमेंट के विरुद्ध अर्थी फूंक प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदेश कैशियर जसप्रीत सिंह, जिला प्रधान जसवीर सिंह, जनरल सेक्रेटरी गुरविंदर पाल सिंह ने बताया कि वर्तमान हालातों में अपनी ड्यूटी को निरंतर जारी रख कर भी जल सप्लाई विभाग के ठेका कर्मचारी अपनी मांगों के संबंध में संघर्ष कर रहे हैं परंतु मांगों का हल करने की बजाय पंजाब सरकार तथा जल सप्लाई तथा सेनिटेशन विभाग पंजाब द्वारा कर्मचारी विरोधी फैसले लिए जा रहे हैं।

इसके कारण यूनियन के संघर्ष को भविष्य में भी जारी रखते हुए कर्फ्यू के मद्देनजर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए डिवीजन तथा सब डिवीजन स्तर पर विभिन्न गांव में पानी वाली टंकी पर पंजाब सरकार तथा जल सप्लाई मैनेजमेंट की अर्थी को फूंक कर प्रदर्शन किया जाएगा। जिला रोपड़ की डिवीजन रोपड़ तथा श्री आनंदपुर साहिब में 15 मई को अर्थी फूंक प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान वर्कर्स द्वारा काली झंडियों के साथ मांगों संबंधित तख्तियां लहरा कर रोष प्रकट किया जाएगा।

उनकी मांगों में कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स को विभाग में शामिल करना, पहले बनी प्रपोजल को लागू करना, पुरानी वेज हेड के तहत वेतन देना, किरत कानून के तहत मिनिमम वेज, साप्ताहिक रेस्ट या ओवरटाइम, 50 लाख का बीमा तथा परिवार को निशुल्क इलाज, अगर किसी वर्कर की महामारी के दौरान ड्यूटी पर मौत हो जाती है तो उसके परिवार को एक करोड रुपए के साथ सरकारी नौकरी, पीपीई किट, मास्क देना, 24 घंटे ड्यूटी के लिए बोनस या मान भत्ता देना, ईपीएफ ईएसआई को लागू करना आदि शामिल है है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Ao9tx3

Post a Comment

0 Comments