लॉकडाउन के दौरान पूरा वेतन नहीं मिलने पर स्थानीय स्पिनिंग मिल में काम करने वाले मजदूरों ने सोमवार देर रात मामला शांत कराने पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों पर पथराव कर दिया। इसमें एसडीएम विक्रमजीत सिंह पांथे, डीएसपी सुमीत सूद समेत कई पुलिस अधिकारी पथराव में घायल हो गए। एएसआई जसविंदर सिंह की बाजू भी टूट गई। मजदूरों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। करीब 400 लोगों पर कर्फ्यू उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है।
एसडीएम विक्रमजीत सिंह पांथे ने बताया कि प्रबंधन की नीतियों से असंतुष्ट मजदूरों ने मंगलवार सुबह भी प्रबंधकों को मिल में घुसने नहीं दिया। प्रशासन द्वारा कंपनी के डायरेक्टर नीरज जैन को बुलाया तो उन्हें बिना पुलिस के मिल में आने दिया गया। मजदूरों ने कहा,उन्हें काम का पूरा वेतन नहीं दिया जा रहा है। मिल स्थित दुकान से राशन महंगा दिया जा रहा है। मजदूर के बीमार होने पर इलाज भी नहीं हो रहा।
एसडीएम के हाथ में लगी चोट
कंपनी प्रबंधन ने कहा,लॉकडाउन के बाद नियमों के अनुसार मिल के अंदर रहने वाले 1350 मजदूरों को ही काम पर बुलाया गया था, जिनमें से 64 प्रतिशत ही आए। कुछ मजदूर 15 दिनों तक काम पर नहीं लौटे। इनकी तनख्वाह उनके द्वारा काम के प्रति की गई अनदेखी के कारण काटी गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YUdmUJ
0 Comments