Featured Posts

वन स्टॉप सेंटर फाजिल्का लॉकडाउन में पीड़ित महिलाओं के लिए बना उम्मीद की किरण

कोरोना के कारण लॉकडाउन करने पर महिलाओं से घरेलू हिंसा के कई मामले सामने आए हैं। यह जानकारी वन स्टॉप सेंटर फाजिल्का की इंचार्ज गोरी सचदेवा और पैरा लीगल लायर ज्योति वर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि इस दौरान इन सभी मामलों में पीड़ित महिलाओं को मौके पर मेडिकल और पुलिस सहायता उपलब्ध करवाई गई।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा पीड़ित महिलाओं को कानूनी और मनोविज्ञान तौर पर काउंसलिंग की गई जिससे वह अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सकें। उसके अंदर मुश्किल हालात का सामना करने की हिम्मत पैदा हो सके। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने उन महिलाओं को फोन किया जिन्होंने इस सेंटर में लॉकडाउन से पहले दरखास्त लगाई थीं। उन्होंने औरतें और उनके परिवार का हाल-चाल पूछा और पेश आने वाली मुश्किलों का निपटारा किया।
उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के दौरान वन स्टॉप सेंटर द्वारा सोशल मीडिया के सहारे जैसे कि व्हाट्सएप ग्रुप, व्हाट्सएप स्टेट्स, फेसबुक पेज ( वन स्टॉप सेंटर फाजिल्का), इंस्टाग्राम आदि द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। सेंटर इंचार्ज ने बताया कि इस महामारी के चलते कोई भी महिला जरूरत पड़ने पर वन स्टॉप के नंबर 01638 -260181 या उनके नंबर गोरी सचदेवा 94645 -03876 और ज्योति वर्मा 79883 -66332 से संपर्क कर सकती हैं। उनको हर प्रकार की बनती सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
One stop made for women suffering in One Stop Center Fazilka Lockdown


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cry8yZ

Post a Comment

0 Comments