त्रिपड़ी बहावलपुर वेलफेयर फाउंडेशन ने पानी वाली टंकी में 11वां राशन वितरण समाराेह कराया। राशन की सेवा दीपक तनेजा निवासी कनाडा, परिवार की ओर से उनकी माता विद्या देवी, भाई नीरज तनेजा ने की। 21 लाेगाें काे राशन बांटा। उन्हें मास्क भी दिए। राशन बांट समाराेह में विशेष ताैर पर पहुंचे ट्रस्ट चेयरमैन संतराम बांगा, काैंसलर राकेस नासरा, थाना त्रिपडी इंचार्ज हरजिंदर सिंह ढिल्लाे पहुंचे। फाउंडेशन मेंबराें ने उनका सम्मान किया। फाउंडेशन प्रधान ललित गेरा व महासचिव दिनेश चावला ने बताया कि फाउंडेशन बरादरी के लिए समय समय पर मदद करती अा रही है। अाने वाले दिनाें में लेडीज विंग बरादरी के जरूरतमंदाें काे राशन देगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bahawalpur Welfare Foundation distributed ration to 21 families


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3budhcQ