कोरोना के चलते जिले में सभी स्कूल बंद हैं, जिससे स्कूली वैन से जुड़े 5 हजार चालक प्रभावित हो रहे हैं। अमृतसर स्कूल वैन यूनियन ने माल मंडी में पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। यूनियन प्रधान अरुण कुमार, जसदीप सिंह ने बताया कि कर्फ्यू मेें न वैनों के टैक्स में रियायत मिली और न बैंक किस्तें बंद हुईं। उन्होंने मांग की कि दिल्ली सरकार की तरह सहायता राशि जारी की जाए। इस दौरान बलजिंदर, मनजीत सिंह, नरविंदर, राजिंदर अादि मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WM5ZMi
0 Comments