Featured Posts

तख्त श्री दमदमा साहिब में लंगर सेवा के लिए गेहूं की ट्रालियां की रवाना

कोरोना वायरस की महामारी के चलते गुरु घरों से जरूरतमंदों के लिए चल रही लंगर सेवा में अपना हिस्सा डालने के लिए शिरोमणि आकली दल के संरक्षक परकाश सिंह बादल और पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल के दिशानिर्देशों पर वीरवार काे हलका गिद्दड़बाहा के समूह अकाली वर्करों द्वारा शिअद की राजनीतिक मामलों बारे समिति के मेंबर हरदीप सिंह डिम्पी ढिल्लों के नेतृत्व में ट्रैक्टर ट्रालियों के बडे़ काफिले द्वारा गेहूं की सेवा के लिए गिद्दड़बाहा से तख्त श्री दमदमा साहिब तलवंडी साबो के लिए रवाना हुआ।
गुरु महाराज के चरणाें में अरदास विनती करने के पश्चात ट्रैक्टर ट्रालियों का काफिला रवाना करते हुए डिम्पी ढिल्लों ने कहा कि देश की हर मुश्किल के समय पंजाबियों ने हमेशा बढ़-चढ़कर अपना योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल का शुरू से यही इतिहास रहा है कि देश की किसी भी मुश्किल के समय अकाली दल ने आगे आकर लोगों की सेवा की है, जिसको जारी रखते हुए कोरोना नाम की महामारी के दौरान लोगों की सेवा के लिए सारे ही गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु नानक देव जी की लंगर सेवा निरंतर जारी है, जिसमें पार्टी के दिशानिर्देशों के अंतर्गत आज गिद्दड़बाहा हलके के समूह अकाली वर्करों द्वारा चल रही सेवा में योगदान डालकर तख्त श्री दमदमा साहिब में गेहूं भेजी जा रही है। इस अवसर पर जत्थे. नवतेज सिंह काऊ नी, सन्नी ढिल्लों, एडवोकेट गुरबिन्दर सिंह, प्रधान रैस्टी रंधावा, यूथ नेता सोनू गिलजेवाला, जसविन्दर सिंह, लखविन्दर सिंह, सुनील, राजवीर, जगनन्दन, निजी सहायक जगतार सिंह धालीवाल आदि उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Wheat trolleys leave for anchor service at Takht Shri Damdama Sahib


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Wydnfu

Post a Comment

0 Comments