लायंस क्लब के अध्यक्ष रामलाल जैन की अगुवाई में नगर पंचायत के 47 सफाई सेवकों को क्लब की ओर से वर्दियां देने के साथ कस्बे के एसएचओ जसवंत सिंह को सिरोपा डालकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर नगर पंचायत के अध्यक्ष इंद्रजीत जोली ने क्लब द्वारा सफाई सेवकों को दी वर्दियों के लिए समूह सदस्यों का आभार व्यक्त किया। क्लब के अध्यक्ष रामलाल जैन ने कहा कि मानवता की सेवा को समर्पित क्लब का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की सहायता करना है।
आज कोविड-19 महामारी के चलते जहां देश में संकट की घड़ी है। ऐसे में क्लब द्वारा पिछले डेढ़ महीने से समाज सेवा के कार्य जारी है। इस अवसर पर प्रदीप गर्ग, पवन बंटी,गुलशन गर्ग, अशवनी सिंगला, अश्वनी रंगबुला, दर्शन सिंगला, चेलाराम, बूटा राम, कृष्ण कुमार ,तरलोक जोशी आदि उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bzL2JZ
0 Comments