Featured Posts

विश्व प्रवासी पक्षी दिवस पर पक्षियों के लिए बनाए घर

यूथ हेल्पर्स संस्था द्वारा विश्व प्रवासी पक्षी दिवस पर पक्षियों के लिए घर बनाने की पहल शुरू की है जिनमें संस्था द्वारा बड़ी मात्रा में पक्षियों के रेन बसेरे बनाये जा रहे है जिसमे संस्था की एक अपील से फाजिल्का वासियों को भी पूरा सहयोग मिल रहा है लोग सब परिवार मिलकर अपने घरों में वेस्ट मटीरियल से ज्यादा से ज्यादा संख्या में पक्षियों के लिए घर बना रहे है ओर संस्था सदस्यों द्वारा इनको फाजिल्का में जगह जगह पर लगाया जा रहे है।

संस्था संस्थापक नरेश कुमार ने बताया कि मानव समाज की कुछ गलतियों के कारण पक्षी हमारे शहरों से लुप्त होते जा रहे है जिनको देखने के लिए ओर सुनने के लिए हम तरस गए थे जिनमें से एक बड़ी वजह हमारे पर्यावरण का प्रदूषित होना है लेकिन वर्तमान समय मे लॉक डाउन के दौरान वातावरण में बदलाव होने से पक्षियों ने फिर से अपना रुख शहरो की ओर किया है। संस्था ने फाजिल्का वासियों से अपील की अगर हम चाहते है पक्षी हमारे शहरो से लुप्त ना हो तो इसके लिए यह एक छोटी सी कोशिश की गई है जिसमे आप सबके सहयोग की जरूरत है आप बनाएं संस्था सदस्य आपके घर से आ कर लेकर जाएंगे। इस सेवा कार्य में संस्था के लखन संकट, अमित बसेटिया, मुकेश रेवड़ियां, शंकर, अजय साथ दे रहे हैें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
वेस्ट मटीरियल से पक्षियों के घर बनाने की शुरुआत करते संस्था के सदस्य


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bBgasE

Post a Comment

0 Comments