Featured Posts

जरूरतमंदों में बांटे कपड़े और जूते

सेवा भारती द्वारा प्रोजेक्ट नेकी के हाथ सभी के साथ के तहत 25 जरूरतमंद परिवारों को कपड़े व नए जूते वितरित किए गए। जानकारी देते अध्यक्ष संदीप सचदेवा व महासचिव रमन सेतिया ने कहा कि कोरोना संकट के चलते मोदी बिक्रस पर 25 प्रवासी मजदूर परिवारों को कपड़े व जूते वितरित किए गए। वितरण से पहले कपड़ों को सैनिटाइज किया गया व उपस्थित लोगों के हाथों को भी सैनिटाइज करवाया गया। इस अवसर पर उनको मास्क व सैनिटाइजर भी वितरित किए गए। वहीं शारीरिक दूरी का विशेष तौर पर ध्यान रखा गया।

इस पुनीत कार्य में राजू, सुदर्शन बहल, वीना वधवा, राकेश शर्मा ने विशेष सहयोग दिया। इस मौके जिला प्रभारी रमेश सुधा व पूर्व विभाग मंत्री राज कुमार शर्मा ने अपील की कि जो सदस्य अपना पुराना उपयोगी सामान जैसे कपड़े जूते व अन्य सामान जो किसी जरूरतमंद के काम आ सकता है, वह सेवा भारती को जमा करवा सकते हैं ताकि जरूरतमंदों की जरूर को पूरा किया जा सके। वह संस्था के सदस्यों से भी संपर्क कर सकते हैं। इस अवसर पर ज्योति मक्कड़, डॉक्टर कुणाल मलिक व अदिति मलिक उपस्थित रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जरूरतमंद परिवारों को कपड़े व जूते वितरित करते हुए सेवा भारती के सदस्य


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Z269BS

Post a Comment

0 Comments