Featured Posts

वन एक्ट प्ले लेखन प्रतियोगिता में 10वीं क्लास की गुंजन रहीं प्रथम

लॉकडाउन के दौरान सरकार के आदेशों का दृढ़ता से पालन करते हुए अपने घरों में रहते हुए एलआरएस डीएवी सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल के अनुभवी व कर्मठ स्टाफ द्वारा विद्यार्थियों को विशेष क्रिएटिव एवं इनोवेटिव तरीके से प्रयोगात्मक गतिविधियों को करवा कर उनकी प्रतिभा को निखारा जा रहा है। प्रिंसिपल स्मिता शर्मा ने बताया कि इस संकट के दौर में विद्यार्थियों में छुपी हुई प्रतिभा को भी उजागर करने के लिए पूरा स्टाफ प्रयासरत हैं।

अलग-अलग गतिविधियों के तहत सेकेंडरी खंड के विद्यार्थियों को वन एक्ट प्ले लेखन का टॉस्क दिया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्साह के साथ भाग लिया। वन एक्ट प्ले लेखन के परिणामों में दसवीं ए टू की गुंजन ने ‘’प्रकृति की वेशभूषा’’ शीर्षक के तहत प्ले रचित कर प्रथम स्थान, दसवीं ए वन की खुशी झा ने ‘’अमीर कौन’’ शीर्षक के तहत द्वितीय व नवम ए वन कक्षा की गुरनूर ने ‘’सहायता’’ शीर्षक के तहत तृतीय स्थान प्राप्त किया। शर्मा ने बताया कि मदर्स डे के अवसर पर भी विद्यार्थियों द्वारा अपने घर पर रहते हुए विभिन्न एक्टिविटीज के द्वारा अपनी माताओं को बेहद खास पलों को महसूस करवाया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fSwo3Z

Post a Comment

0 Comments