जिले में काेराेना वायरस से संबंधी जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ. हरि नारायण सिंह ने बताया मुक्तसर में अब तक कोविड-19 के 66 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है इनमें से 4 मरीजाें काे ठीक होने के उपरांत छुट्टी दे दी गई है व बाकी रहते 62 मरीजों की स्वास्थ्य स्थिर है व लगातार उनकी जांच की जा रही है। अब तक लिए गए जिले में 1366 सैम्पलों में से 1161 सैम्पलों की रिपोर्ट निगेटिव आई व 139 के परिणाम आने बाकी हैं।
कोविड-19 अस्पताल में उपचाराधीन इन मरीजों का बेहतर ध्यान रखा जा रहा है व हम उम्मीद करते हैं कि यह मरीज जल्दी ही ठीक हाेकर अपने घर जाएंगे। सिविल सर्जन ने लोगों को अपील की है कि कोरोनावॉयरस से बचने के लिए हमेशा स्वास्थ्य विभाग द्वारा बताए गए ढंग तरीकों का पूरा ध्यान रखा जाएं, हाथों को बार-बार साबुन से धोया जाएं, मुंह पर मॉस्क बांधकर रखा जाएं व आस-पास की सफाई रखी जाएं व जरूरत पड़ने पर स्वास्थ्य विभाग की सहायता ली जाएं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Aljx9W
0 Comments