Featured Posts

ट्रेन में कांग्रेस के प्रचार को लेकर भाजपा ने जताया रोष

श्रमिक स्पेशल सुपरफास्ट रेलगाड़ी के 10 मई को बठिंडा रेलवे स्टेशन से रवाना होने से पहले कांग्रेस नेताओं की रेलवे अनाउंसमेंट व पम्फलेट बांटकर अपनी पार्टी का प्रचार करने को भारतीय जनता पार्टी ने घटिया राजनीति बताया है। मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने रेलमंत्री को पत्र भेजकर स्थानीय रेल प्रबंधन से जवाबतलब करने व कांग्रेस विधायक अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एवं अन्य कांग्रेस नेताओं पर मामला दर्ज करने की मांग की है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने डिप्टी एसएस को रेलमंत्री के नाम मांगों का ज्ञापन सौंपा।

भाजपा के प्रदेश सचिव सुखपाल सिंह सरां व प्रदेश उपाध्यक्ष दयाल दास सोढ़ी ने कहा कि सरकारी संसाधनों और उपकरणों का किसी पार्टी विशेष के प्रचार के लिए उपयोग किया गया। अनाउंसमेंट सिस्टम का दुरुपयोग किया गया। विधायक राजा वड़िंग को सरकारी कार्यालय में बिठाया और पूरी तरह से प्रतिबंधित रेलवे पावर कैबिन में ले जाकर कांग्रेस पार्टी का प्रचार कराया गया। यही नहीं, ट्रेन चलते समय हरेक कोच में कांग्रेस पार्टी प्रचार के पर्चे भी बांटे गए। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिस पर संज्ञान लेते हुए अंबाला डिविजन ने अधिकारियों से जवाबतलबी भी की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
BJP expresses anger over the Congress campaign in the train


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2LABmEB

Post a Comment

0 Comments