Featured Posts

‘मेरा मिडल क्लास परिवार’ अभियान के तहत 50 मिडल क्लास परिवारों में बांटा जाएगा राशन

कोरोना महामारी के मद्देनजर जारी लॉकडाउन की वजह से जहां एकतरफ काम धंधे चौपट हो गए हैं, वहीं बहुत से मिडल क्लास परिवारों की हालत भी काफी खस्ता है। ऐसे मुश्किल समय में फाजिल्का की समाजसेवी संस्था सर्व समाज सर्व कल्याण द्वारा कुछ दिन पहले मेरा मिडल क्लास परिवार अभियान की शुरुआत की गई थी जिसका उद्देश्य जरूरतमंद मध्यम वर्ग परिवारों की मदद करना था। इस अभियान के तहत दानी सज्जनों से हासिल दानराशि का सदुपयोग करते हुए संस्था द्वारा 50 जरूरतमंद मध्यम वर्ग के परिवारों को राशन बांटा जा रहा है ताकि इस मुश्किल हालात में जरूरतमंद लोगों का मजबूत बनाया जा सके।

इंजीनियर हरीश उत्तम व प्रो. अजय खोसला ने बताया कि पुख्ता तरीके से जरूरतमंद परिवारों की शिनाख्त करके ये राशन बांटा जाएगा। संस्था के प्रधान संजीव बांसल मार्शल ने श्रीराम संकीर्तन सभा के प्रधान केवल कृष्ण कामरा, चेयरमैन रमेश सेठी, पंडित नत्थू राम शर्मा, अनूप नागपाल, आशा सेठी, सुनीता गिरधर, सीमा डोडा, कविता बंसल, संजय जांगिड़, एडवोकेट मोहित, नितिन मूलड़ी का इस अभियान को अपना अमूल्य सहयोग देने के लिए आभार व्यक्त किया। इस मौके पर डॉक्टर प्रिंस शर्मा, चेयरमैन राज कुमार, राज खनगवाल, अशोक कथूरिया, रोशन प्रजापत, पवन सैन, राज चौधरी, सुखदेव व राजू चौधरी उपस्थित थे



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ration to be distributed among 50 middle class families under 'Mera Middle Class Family' campaign


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3btl9eP

Post a Comment

0 Comments