Featured Posts

भाविप ने जरूरतमंद लोगों को बांटा राशन

कोरोना वायरस के कारण लगे कर्फ्यू में भारतीय विकास परिषद की ओर से प्रधान हरीश गुप्ता की अगुवाई में जरूरतमंद लोगों को राशन किट मुहैया करवाई जा रही हैं। इस मौके पर संस्था के सचिव हिमांशु मदान, सरप्रस्त आईएस बांसल, राज्य कार्यकारिणी सदस्य वरिंदर कुमार महाशा ने कहा कि संस्था करीब 45 दिनों से 150 जरूरतमंदों को राशन किट मुहैया करवा रही है।

इस मौके पर पेंशनर एसोसिएशन के राज्य प्रधान राज कुमार अरोड़ा व सीनियर सिटीजन भलाई संस्था बनासर बाग के प्रधान प्रो. सुरेश गुप्ता की अगुवाई में सांझी रसोई को आटा व दाल वितरित किया गया है। इस मौके पर सांझी रसोई के प्रतिनिधि अपर अपार, अंकुर जिंदल, उदय जिंदल, राम अवतार बांसल आदि उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bhavip distributed ration to needy people


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dMOfXW

Post a Comment

0 Comments