कोरोना वायरस के मद्देनजर मोगा पुलिस की मदद व समाजसेवा करने वाले वालंटियरों का हौसला अफजाई करने के लिए मोगा के डीएसपी डिवीजन जंगजीत सिंह रंधावा ने एसएसपी मोगा द्वारा भेजी गई टी-शर्ट्स को पिछले 50 दिन से सेवा में जुटे युवा अग्रवाल सभा के अध्यक्ष गौरव गर्ग व उनकी पूरी टीम को वालंटियरों के रूप में सेवा करने व उनका हौसला बढ़ाने के लिए दी।
डीएसपी डिवीजन जंगजीत सिंह ने कहा कि जिले में कोविड-19 महामारी संकट के समय में शहर के बहुत से समाजसेवी संस्थाओं ने आगे आकर समाज सेवक के कार्य को किया उन सभी युवाओं का हौसला अफजाई के लिए टी-शर्ट दी जा रही है। इस मौके पर करन कंबोज,अंकुर गोयल,पुनीत जिंदल,वनीत बांसल आदि उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Lw3Q2c
0 Comments