सेहत विभाग की हिदायताें के मुताबिक एसएमओ बलवीर कुमार की अगुवाई में सीएचसी गुरु हरसहाए में 13 लोगों की कोविड-19 के तहत सैंपल लिए गए। सरकार की हिदायताें के मुताबिक जो लोग बाहर के राज्याें से आए हैं उनके सैंपल लेकर एकांतवास में रखने के तहत बुधवार को सीएचसी गुरु हरसहाए में 13 लोगों के सैंपल लिए गए। जिसमें 2 गर्भवती महिलाएं और 11 पुरुष हैं जाे राजस्थान से आए हैं। सैंपल फरीदकाेट मेडिकल काॅलेज भेज दिया गया है। इस मौके पर डॉ. तानिया आरएमओ, डॉ विशाल सोनी एमओ, अजय कुमार एमएलटी, संदीप कुमार एमएलटी, राज कुमार एमएलटी, प्रेम प्रकाश फार्मेसी अधिकारी, हनु कुमार फार्मेसी अधिकारी व अन्य माैजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dJdKJL
0 Comments