Featured Posts

सरपंचों ने विधायक गिल के खिलाफ ऑडियो वायरल करने वाले एसएचओ का किया बॉयकाट

पुलिस थाना हरिके पत्तन के अधीन आते किरतोवाल पिंड में 2 दर्जन गांव की पंचायतों ने ब्लॉक प्रधान पट्‌टी सुखराज सिंह के नेतृत्व में मीटिंग की। इस मौके पर सभी गांवों के सरपंचों और पंचों ने हरिके थाना प्रभारी नवदीप सिंह का मुकम्मल तौर पर बाॅयकाट कर दिया।उन्होंने नवनियुक्त एसएचओ नवदीप सिंह पर हलका पट्टी विधायक हरमिंदर सिंह गिल के खिलाफ कॉल रिकॉर्डिंग करके वायरल करने की सोची-समझी साजिश के आरोप लगाए।

पंचायतों ने कहा कि एसएचओ ने हलका विधायक गिल की शान पर दाग लगाने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि वह किसी भी तरह के काम के लिए पुलिस थाना हरिके में नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि वह इंतजार कर रहे थे कि प्रशासन की ओर से एसएचओ पर कार्रवाई की जाएगी, लेकिन एसएचओ पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

समूह पंचायतों ने सीएम पंजाब और डीजीपी से मांग की कि हरिके के मौजूदा एसएचओ नवदीप सिंह को डिसमिस किया जाए। इस मौके पर हरिके के सरपंच रोशन लाल, सरपंच अक्षर सिंह बूह, सरपंच गुरनाम सिंह बूह हवेलियां, सरपंच बलदेव सिंह बुर्ज पूहला, ब्लाॅक समिति मेंबर पट्टी हरभेज सिंह, सरपंच निर्मल सिंह रत्ता गुद्धा, मेंबर देवेंदर सिंह बुर्ज देवासिंह, सरपंच गुरबचन सिंह बुर्ज देवासिंह, सरपंच सुखदेव सिंह अलीपुर, सरपंच कुलदीप सिंह बूह हजार, सरपंच चरण सिंह मरड़, सरपंच लक्खा सिंह कुत्तीवाला, सरपंच सर्बजीत सिंह, सरपंच जबर सिंह परिंगड़ी, सरपंच लक्खा सिंह तुंग, सरपंच जगतार सिंह नबीपुर, सरपंच मक्खन सिंह किरतोवाल कलां, सरपंच गुरप्रीत सिंह पनगोटा, मेंबर जगजीत सिंह, पलविंदर सिंह ठट्ठियां खुर्द, सरपंच पभ्रजीत सिंह किरतोवाल खुर्द, सरपंच हरमन सिंह जिंदावाल आदि मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
किरतोवाल पिंड में बैठक करते दाे दर्जन पंचायतों के सरपंच और पंच।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3by9Bqv

Post a Comment

0 Comments