Featured Posts

तेज रफ्तार टैंकर ने स्कूटी को मारी टक्कर मां-बेटी और 2 साल के मासूम की मौत

मलसियां में मंगलवार शाम तेज रफ्तार तेल टैंकर ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इससे मां-बेटी और सवा 2 साल के बच्चे की मौत हो गई। बिंदर निवासी गांव मीरापुर थाना सदर नकोदर मंगलवार शाम अपनी बेटी अंजलि और उसके बेटे गुरनूर के साथ के साथ स्कूटी से गांव कोटली गाजरां में रिश्तेदारों के घर होकर वापस अपने घर लौट रही थी।

ये लोग शाम 4 बजे मलसियां लिंक रोड से नेशनल हाईवे टी पॉइंट पर पहुंचे तभी पुलिस चौकी के सामने अचानक उनकी स्कूटी को शाहकोट की तरफ से आ रहे भारत पेट्रोलियम कंपनी के तेल टैंकर ने चपेट में ले लिया। इससे तीनों लोगों की मौत हो गई। टैंकर को विक्रम सिंह निवासी गुरदासपुर चला रहा था। राहगीरों ने बताया कि टैंकर तेज रफ्तार था और स्कूटर समेत तीनों लोगों को घसीटता हुआ काफी दूर तक ले गया।

हादसे का पता लगने पर मलसियां पुलिस चौकी के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर संजीवन सिंह, एएसआई जगतार सिंह, पूर्ण सिंह हाईवे पेट्रोलिंग से हरजीत सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने तेल टैंकर चालक को गिरफ्तार कर लिया। एसआई संजीवन सिंह ने बताया कि डेडबॉडी पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दी गईं। परिवार के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टैंकर के टक्कर मारने के बाद सड़क पर पड़े शव।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bHHqW9

Post a Comment

0 Comments